IND vs ENG: कौन होगा इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर ODI में प्लेइंग 11 से बाहर, 3 भारतीयों के बीच कड़ी टक्कर

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच सबसे छोटे फॉर्मेट के बाद अब एकदिवसीय क्रिकेट में सीरीज होनी है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में गुरुवार को पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम के कुछ सीनियर प्लेयर्स अब वापस आ गए हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम नागपुर के मैदान पर उतरेगी, जहाँ लम्बे समय तक कोई मैच नहीं हुआ। टेस्ट क्रिकेट वहां खेला गया है लेकिन एकदिवसीय मुकाबला 5 सालों बाद खेला जाएगा। भारतीय टीम भी वनडे मुकाबला काफी महीनों बाद खेलेगी।

ind vs eng

टीम इंडिया में इस बार कुछ नए नामों को शामिल किया गया है और उनको आजमाने का भी अच्छा मौका है। ऐसे में नागपुर एकदिवसीय मैच के दौरान भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले कुछ प्लेयर्स दिखाई दे सकते हैं। प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए टीम इंडिया के तीन खिलाड़ियों में जोरदार टक्कर है।

यशस्वी जायसवाल: टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान धाकड़ प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। उनकी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि टी20 क्रिकेट में वह पहले से ही भारत के लिए खेल चुके हैं। उनके पास तीनों प्रारूप में धमाल मचाने का मौका है।

हर्षित राणा: हाल ही में राजकोट टी20 में कॉन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर खेलने वाले हर्षित राणा को नागपुर वनडे में खेलने का मौका मिल सकता है। इस मैच में उनको प्लेइंग इलेवन में लाया जा सकता है। हालांकि कई धाकड़ प्लेयर्स होने की वजह से यह काम थोड़ा मुश्किल है लेकिन नामुमकिन तो बिलकुल नहीं है।

कुलदीप यादव: कुलदीप यादव के लिए टीम में आना मुश्किल लग रहा है। हालाँकि स्पिन गेंदबाजी का बेहतरीन विकल्प होने की वजह से वह टीम में शामिल किये जा सकते हैं। उनकी राह में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर आ रहे हैं। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा भी हैं और तीनों ऑल राउंडर हैं। कुलदीप यादव बैटिंग में पिछड़ जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+