IND vs ENG: कौन होगा पांचवें टी20 में टीम इंडिया से बाहर? 3 खिलाड़ी जिनको किया जा सकता है रिप्लेस
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज में अभी तक चार मैच खेले जा चुके हैं। शनिवार को चौथा मुकाबला पुणे में खेला गया था। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए अपना काम कर दिया। टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की विजयी बढ़त बनाई है।
पांचवां और अंतिम मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड की टीम जीत दर्ज करते हुए अपनी साख बचाने का प्रयास करने वाली है। हालांकि अंग्रेजों के लिए यह काम इतना आसान तो नहीं होने वाला है। टीम इंडिया मजबूती से खेल रही है।

सीरीज जीतने के बाद भी टीम इंडिया के कुछ प्लेयर्स फ्लॉप ही रहे हैं और उनका गेम बेहतर नहीं रहा है। पांचवें टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए इन प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। उनके बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए।
संजू सैमसन: दक्षिण अफ्रीमा में जाकर दो शतक जड़ने वाले संजू सैमसन यहाँ पूरी तरफ से नाकाम साबित हुए हैं। पिछले चार मैचों में सैमसन के बल्ले से कुल 35 रन आए हैं। बतौर ओपनर खेलत हुए सैमसन का यह हाल है। उनका बेस्ट स्कोर 26 रन है। इन आंकड़ों को देखते हुए सैमसन को बेंच पर बैठना चाहिए।
अभिषेक शर्मा: पहले मैच में धमाकेदार पारी के बाद अभिषेक शर्मा अपनी बैटिंग में धमाका नहीं कर पाए। हालांकि अच्छी शुरुआत उनको मिलती रही है लेकिन इसे भुना पाने में नाकाम रहे हैं। अभिषेक शर्मा को बाहर रखते हुए किसी अन्य खिलाड़ी को लाना चाहिए, टीम इंडिया सीरीज तो पहले ही अपने नाम कर चुकी है।
अर्शदीप सिंह: जिस प्लेयर्स से उम्मीदें थीं, वह अर्शदीप ही हैं। सीरीज शुरू होने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्दी ही अपने 100 टी20 विकेट पूरे करेंगे लेकिन अब तक 4 ही विकेट वह हासिल कर पाए हैं। एक विकेट अब भी कम है। अर्शदीप की जगह मोहम्मद शमी को लाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications