IND vs ENG: कौन है इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में भारत का उपकप्तान? 25 वर्ष के युवा को कमान

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर्स वापस आ गए हैं और इससे टीम को मजबूती भी मिलेगी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों इस सीरीज में खेलने वाले हैं।

टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी। टीम इंडिया ने इसमें इंग्लैंड को 4-1 से बुरी तरह पराजित कर दिया था। भारतीय टीम के कुछ प्लेयर्स का जलवा देखने को मिला था। बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में भारत ने धमाल किया था।

ind vs eng

टी20 सीरीज के दौरान सूर्या के डेप्युटी यानी उपकप्तान के तौर पर अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया था। अब एकदिवसीय सीरीज में मामला अलग है। वनडे सीरीज में भी अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है लेकिन उपकप्तान नहीं बनाया गया है।

IND vs ENG: कौन है भारत का उपकप्तान?

इस बार मामला बदल दिया गया है। एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा का डेप्युटी शुभमन गिल को बनाया गया है। इससे एक संकेत भी मिलता है। शुभमन गिल को उपकप्तान बनाने के पीछे एक कारण भी है। भविष्य में गिल को भारत का पूर्ण कप्तान देखा जा रहा है।

बुमराह इस समय हैं चोटिल

बुमराह भी थे लेकिन उनके पास टेस्ट टीम की उपकप्तानी है और इस समय वह चोटिल भी हैं। ऐसे में गिल को उचित विकल्प के तौर पर देखते हुए उपकप्तानी का जिम्मा दे दिया गया। चैम्पियंस ट्रॉफी जैसे बड़े इवेंट में उपकप्तान होना एक बड़ी बात कही जा सकती है।

IND vs ENG: भारत के लिए सीरीज काफी अहम

भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज काफी अहम है। टीम इंडिया के पास तैयारी करने के लिए अच्छा मौका है। चैम्पियंस ट्रॉफी भी इसी महीने खेली जानी है। भारत के मुकाबले दुबई में होंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी में गिल को सीखने का मौका भी मिलेगा।

टीम इंडिया में शामिल खिलाड़ी

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, यशस्वी जायसवाल, वरुण चक्रवर्ती, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+