IND vs ENG: कौन है भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 में रनों का बादशाह? टॉप लिस्ट में 2 भारतीयों का जलवा

IND vs ENG: भारतीय टीम का अगला असाइनमेंट और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर सफेद गेंद क्रिकेट खेलना है। टी20 और वनडे सीरीज खेली जानी है। टी20 क्रिकेट में द्विपक्षीय सीरीज के दौरान भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहता है। इस बार भी ऐसा होने की उम्मीद है।

भारतीय टीम ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाते हुए इंग्लिश टीम को पराजित कर दिया था। टीम इंडिया टाइटल जीतकर वर्ल्ड चैम्पियन बन गई थी। घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया के लिए अब एक बड़ा टास्क है। बल्लेबाजों के ऊपर नजरें रहेंगी। टी20 में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। यहाँ दोनों टीमों के पांच ऐसे प्लेयर्स के बारे में जानना होगा, जिन्होंने ज्यादा रन बनाए हैं।

ind vs eng

पहला बल्लेबाज: इस लिस्ट में पहले नम्बर पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का नाम है। टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कह दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ कोहली ने कुल 21 मुकाबले खेलते हुए 648 रन बनाए हैं। 5 फिफ्टी शामिल है।

दूसरा बल्लेबाज: यहाँ इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अपना नाम दर्ज कराया है। इंग्लिश टीम के कप्तान ने भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में कुल 22 मैचों में 498 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।

तीसरा बल्लेबाज: लिस्ट में तीसरा नम्बर एक भारतीय दिग्गज का ही आता है। टी20 वर्ल्ड कप विनर टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम यहाँ है। रोहित भी रिटायरमेंट ले चुके हैं। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड टीम के खिलाफ 16 मैच खेलकर 467 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और 3 फिफ्टी जड़ी।

चौथा बल्लेबाज: इंग्लैंड के जेसन रॉय ने भी इस खास सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। जेसन रॉय ने कुल 15 मुकाबले खेलकर 356 रनों का योगदान दिया। उनके बल्ले से महज एक अर्धशतकीय पारी आई।

पांचवां बल्लेबाज: इयोन मॉर्गन: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान मॉर्गन पांचवें स्थान पर हैं। मॉर्गन ने भारतीय टीम के खिलाफ कुल 16 मुकाबले खेले और 347 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 अर्धशतकीय पारियां आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+