IND vs ENG: कौन है राजकोट का असली राजा? 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने बनाए वहां सबसे ज्यादा रन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया की तरफ से अब तक खेले गए दो मैचों में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन देखने को मिला है। चेन्नई में खेले गए पिछले मैच के हीरो तिलक वर्मा रहे थे, उन्होंने धमाकेदार जीत दिलाई थी।

राजकोट में रनों का अम्बार देखने को मिल सकता है लेकिन इसके लिए बेहतरीन बल्लेबाजी भी करनी पड़ेगी। इंग्लिश टीम के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज धमाल कर सकते हैं। वहां पहले भी कुछ भारतीयों का जलवा देखने को मिला है।

ind vs eng

तीन भारतीय प्लेयर्स के बल्ले से राजकोट में रन आए हैं। वहां सर्वाधिक रन बनाने वाले इन प्लेयर्स के बारे में आपको भी जानना चाहिए कि आखिर कौन है राजकोट के मैदान का असली किंग।

विराट कोहली: किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में शामिल है लेकिन वह तीसरे नम्बर पर हैं। राजकोट में कोहली ने दो मैच खेले हैं। दो मुकाबले खेलकर विराट कोहली ने राजकोट में 94 रन बनाए हैं और इस दौरान एक अर्धशतकीय पारी भी उनके बल्ले से आई है।

रोहित शर्मा: वर्ल्ड कप विजेता पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस खास सूची में अपना नाम अंकित कराया है। हालांकि वह अब रिटायर हो गए हैं लेकिन कीर्तिमान की लिस्ट में शामिल हैं। रोहित शर्मा ने राजकोट में कुल 98 रन बनाए हैं लेकिन इसके लिए तीन मैच खेला हैं। रोहित शर्मा के बल्ले से भी एक अर्धशतकीय पारी आई है।

सूर्यकुमार यादव: मौजूदा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सूर्या ने राजकोट में सर्वाधिक रन बनाए हैं। उन्होंने वहां एक मैच में ही तबाही मचा डाली थी। उन्होंने वहां धांसू सैकड़ा जमाया था। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 112 रनों की धाकड़ पारी खेली थी। वह इस शतकीय पारी के कारण लिस्ट में टॉप पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+