IND vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट, नोट कर लें डेट और टाइम
IND vs ENG 5th Test Date: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ अब अपने आखिरी और निर्णायक मुकाम पर पहुंच गई है। मैनचेस्टर में हुए चौथे टेस्ट में भारत ने शानदार वापसी करते हुए मैच ड्रॉ कराया। जिससे इंग्लैंड फिलहाल सीरीज़ में 2-1 से आगे है। अब सभी की नजरें पांचवें और आखिरी टेस्ट पर टिकी हैं, जो एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का फैसला करेगा।
कब और कहां होगा आखिरी मुकाबला (IND vs ENG 5th Test Date)
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 31 जुलाई, गुरुवार से 4 अगस्त सोमवार तक लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। यह मैदान ऐतिहासिक मुकाबलों का गवाह रहा है, और अब यह भारत-इंग्लैंड की इस रोमांचक सीरीज़ का अंत तय करेगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि ब्रिटिश समर टाइम के अनुसार सुबह 11:00 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
भारतीय क्रिकेट फैंस इस मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के टीवी चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर मैच उपलब्ध रहेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए चार मुकाबले काफी रोमांचक रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि सीरीज का पांचवां मैच भी जबरदस्त हो सकता है।
भारत के लिए जीत जरूरी
चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बनाकर भारत पर दबाव बना दिया था। लेकिन दूसरी पारी में भारत की ओर से शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार शतक लगाकर मुकाबले को ड्रॉ में बदल दिया। भारत ने दूसरी पारी में सिर्फ 4 विकेट खोकर 425 रन बनाए। अब दोनों टीमों के बीच केनिंग्टन ओवल में फाइनल जंग होगी। क्या भारत सीरीज़ बराबर कर पाएगा या इंग्लैंड एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी जीत लेगा, इसका फैसला इसी आखिरी मैच में होगा।












Click it and Unblock the Notifications