IND vs ENG: 'हम भारत को एक घंटे में हरा देंगे,' इंग्लैंड की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया, कौन हैं यह महाशय

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच रोमांचक हो चला है। टीम इंडिया को 193 रनों का लक्ष्य इंग्लैंड की तरफ से मिला था। इसे हासिल करने के लिए चौथे दिन के अंतिम सेशन में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की लेकिन सफलता नहीं मिली और इंग्लैंड के गेंदबाज हावी नज़र आए।

भारतीय टीम को जीतने के लिए फिलहाल 135 रनों की दरकार है और केएल राहुल 33 रनों के निजी स्कोर पर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को हराने के लिए इंग्लैंड की तरफ से प्लानिंग निश्चित तौर पर हुई है लेकिन उससे पहले बयानबाजी भी देखने को मिली है।

ind vs eng

इंग्लैंड की तरफ से असिस्टेंट कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक ने एक वॉर्निंग दी है। उन्होंने भारतीय टीम को पराजित करने की बात कही और एक घंटे में काम तमाम करने का दावा किया है। भारतीय टीम को हराने के लिए फ़िलहाल इंग्लैंड को कुल 6 विकेट हासिल करने हैं।

ट्रेस्कोथिक ने कहा कि चौथे दिन के अंतिम घंटे ने मैच को यादगार बना दिया। हर कोई मैच में पूरी तरह डूबा हुआ था। दर्शक पूरी तरह से टीम के साथ थे और उससे खिलाड़ियों को एक नई ताकत मिली। उन्होंने कहा कि पांचवें दिन का पहला घंटा अहम होगा और मैच का रुख यहीं से पता चलेगा। उम्मीद है कि हम भारत के 6 विकेट पहले घंटे में ही ले लेंगे।

IND vs ENG: वॉशिंगटन की शानदार गेंदबाजी

भारत ने इंग्लैंड को चौथे दिन के खेल में दूसरी पारी के दौरान बैकफुट पर लाने का काम किया। इंग्लैंड को 192 रनों पर आउट कर दिया। टीम इंडिया के लिए स्पिन विभाग से वॉशिंगटन सुंदर का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वह 4 विकेट लेने में सफल रहे।

IND vs ENG: टीम इंडिया ने गंवाए 4 विकेट

193 रनों का पीछा करते हुए भारत की खराब शुरुआत रही, टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, शुभमन गिल और आकाश दीप जैसे खिलाड़ियों का विकेट गंवा दिया।भारत का स्कोर चौथे दिन 4 विकेट पर 58 रन था। जीतने के लिए 135 रन चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+