5 भारतीय गेंदबाजों ने मचाया लॉर्ड्स में जोरदार तहलका, एक ने तो दुनिया को कह दिया अलविदा
IND vs ENG: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम ने एजबेस्टन टेस्ट में जीत दर्ज कर इंग्लैंड को पीछे धकेलने में सफलता पाई और सीरीज में भी बराबरी कर ली। लॉर्ड्स में खेलने का एक अलग ही मज़ा होता है।
गेंदबाजों के लिए मददगार पिच होने पर गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले हो जाती है, वहीं अगर यह बल्लेबाजों को मदद करती है, तो उनके लिए भी सुनहरा मौका होता है। लॉर्ड्स में भारत के कुछ गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया है। उनके बारे में आपको जानना चाहिए। पांच गेंदबाजों में एक ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

नंबर 5
पांचवें पायदान पर पूर्व भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले का नाम शामिल है। हालांकि लॉर्ड्स में गेंदबाजों के लिए कोई मदद नहीं होती है लेकिन कुंबले ने वहां भी अपनी फ्लिपर गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करते हुए 12 विकेट अपने नाम किये। करियर में कुंबले ने कुल 619 विकेट झटके थे।
नंबर 4
भारत में रिवर्स स्विंग के लिए मशहूर जहीर खान ने भी लॉर्ड्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। जहीर खान ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों को हैरान करने का काम किया है। जहीर खान ने नाम लॉर्ड्स में कुल 11 टेस्ट विकेट दर्ज हैं।
नंबर 3
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 300 से ज्यादा विकेट लेने वाले इशांत शर्मा का नाम इस सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद है। अभी तक उन्होंने रिटायरमेंट नहीं लिया लेकिन टीम से बाहर हैं। इशांत शर्मा ने लॉर्ड्स में खेलते हुए कुल 17 टेस्ट विकेट अपने नाम किये हैं।
नंबर 2
यहां महान कपिल देव का नाम आता है। कपिल देव ने अपनी तेज गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाजों के नाक में दम करने का काम किया था। लॉर्ड्स की तेज पिचों पर गेंदबाजी करने कपिल देव को काफी पसंद था। उन्होंने वहां कुल 17 विकेट अपने नाम किये।
नंबर 1
टॉप पर उस खिलाड़ी का नाम शामिल है, जिन्होंने साल 2023 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। यहां बाद बिशन सिंह बेदी की हो रही है। बेदी ने तेज पिचों पर स्पिन का जादू बिखेर दिया था, जो एक बड़ी बात है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर बिशन सिंह बेदी के नाम कुल 17 विकेट हैं।












Click it and Unblock the Notifications