इंग्लैंड में सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी, द्रविड़ से लेकर तेंदुलकर तक लिस्ट में शामिल
Ind vs Eng Test series: टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ की तैयारी कर रही है। यह सीरीज 20 जून से शुरू होकर 4 अगस्त तक चलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा और अंतिम टेस्ट लंदन के ओवल में होगा। यह सीरीज़ 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र की शुरुआत भी करेगी। ऐसे में फैंस की नजर भी इस सीरीज पर बनी हुई है।
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज (Ind vs Eng Test series)
भारत की कप्तानी अब शुभमन गिल के हाथों में है, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस बार जसप्रीत बुमराह टीम में होंगे, लेकिन अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी फिट नहीं होने के कारण बाहर हैं। भारत ने इंग्लैंड में अब तक सिर्फ 9 टेस्ट मैच जीते हैं, लेकिन कई खिलाड़ियों ने वहां बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं इंग्लैंड में सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर....

राहुल द्रविड़ ने जड़े हैं 6 शतक
इस लिस्ट में टॉप पर राहुल द्रविड़ का नाम आता है। द्रविड़ ने इंग्लैंड में सबसे ज़्यादा 6 टेस्ट शतक लगाए। साल 2002 में उन्होंने नॉटिंघम, लीड्स और ओवल में शतक जड़े। 2011 में भी उन्होंने तीन शतक लगाए थे। द्रविड़ का इंग्लैंड में औसत 68.80 रहा। राहुल द्रविड़ के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड की सरजमीं पर इतने शतक लगाने में सफल नहीं हो सका है।
सचिन तेंदुलकर ने भी किया था कमाल
सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड में 17 टेस्ट में 1,575 रन बनाए, जिसमें चार शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। उनका पहला शतक 1990 में मैनचेस्टर में आया। 1996 में उन्होंने दो शतक लगाए, और 2002 में लीड्स में 193 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, साल 2002 के बाद सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड के खिलाफ उनके घर पर शतक लगाने में सफल नहीं हो सके।
लिस्ट में दिलीप वेंगसरकर का भी नाम
दिलीप वेंगसरकर ने इंग्लैंड में 13 टेस्ट खेलकर 960 रन बनाए। उनका पसंदीदा मैदान लॉर्ड्स रहा है, जहां उन्होंने तीन शतक लगाए। 1979, 1982 और 1986 में उन्होंने लॉर्ड्स में शानदार पारियां खेलीं। 1986 में उन्होंने नाबाद 126 रन बनाए और भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।












Click it and Unblock the Notifications