IND vs ENG: सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया का मास्टर प्लान तैयार, मैच से पहले हो गया प्लेइंग इलेवन का ऐलान?
IND vs ENG T20 World Cup Semifinal: वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस नॉकआउट मुकाबले से पहले भारतीय टीम में बड़े बदलाव हो सकते हैं। खबर है कि टीम मैनेजमेंट कॉम्बिनेशन को दुरुस्त करने के लिए कुछ कड़े फैसले ले सकता है।
अभिषेक शर्मा का फॉर्म रहा है चिंता का विषय (IND vs ENG T20 World Cup Semifinal)
इस टूर्नामेंट में अब तक युवा ओपनर अभिषेक शर्मा संघर्ष करते नजर आए हैं। उनके आत्मविश्वास में कमी और रनों का सूखा टीम इंडिया के लिए पावरप्ले में चिंता का विषय बना हुआ है। सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर जहां एक गलती टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। चयनकर्ता अभिषेक को रेस्ट देकर फिनिशर रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं।

क्या रिंकू सिंह को मिलेगा मौका
रिंकू सिंह की मौजूदगी से भारतीय लोअर-मिडल ऑर्डर को वह मजबूती मिलेगी, जिसकी जरूरत इंग्लैंड के आक्रामक गेंदबाजों के खिलाफ पड़ सकती है। यदि यह बदलाव होता है तो ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे और तिलक वर्मा को नंबर 3 पर बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन ने जो 97* रनों की 'मास्टरक्लास' पारी खेली, उसने टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ को मजबूती दी है।
हालांकि, टॉप ऑर्डर का लगातार फेल होना अभी भी कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए सिरदर्द है। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों पर मध्यक्रम में स्थिरता बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। भारतीय गेंदबाजी इस टूर्नामेंट में मिले-जुले प्रदर्शन वाली रही है। जसप्रीत बुमराह अपनी लय में हैं और लगातार सटीक गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन अर्शदीप सिंह नई गेंद के साथ विकेट निकालने में थोड़े बेअसर दिखे हैं।
ऐसे में मोहम्मद सिराज के नाम पर चर्चा जरूर हुई है, लेकिन जानकारों का मानना है कि सेमीफाइनल जैसे अहम मैच में टीम मैनेजमेंट अपनी मौजूदा बॉलिंग यूनिट के साथ ही मैदान पर उतरना चाहेगा। वरुण चक्रवर्ती की फिरकी वानखेड़े की पिच पर टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।
सेमीफाइनल के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI:
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications