'मुझे पता था तुम पागल हो, लेकिन', ऋषभ पंत के जोश से दर्द भी डर गया, SKY ने ऐसे लुटाया प्यार!
IND vs ENG Suryakumar Yadav: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रा पर आकर समाप्त हो गया। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चोटिल पैर के बावजूद मैदान में डटकर बल्लेबाज़ी की और अर्धशतक जड़ा। जिसकी बदौलत भारतीय टीम पहली पारी में सम्मानजनक स्कोर बनाने में कामयाबी हासिल की। 0 के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बावजूद भारत ने आखिरी दिन तक बल्लेबाजी करते हुए महज 4 विकेट ही गंवाएं थे।
पहले ही दिन चोटिल हो गए थे पंत (IND vs ENG Suryakumar Yadav)
पहले दिन जब पंत इंग्लैंड के गेंदबाज़ क्रिस वोक्स की यॉर्कर को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश कर रहे थे, तभी गेंद उनके पैर पर लग गई। चोट इतनी गहरी थी कि उनका पैर सूज गया और खून भी निकलने लगा। फिजियो को बुलाया गया और आखिरकार उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन जाना पड़ा। स्कैन में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई और डॉक्टरों ने 6 हफ्तों तक आराम की सलाह दी।

सूर्यकुमार ने दिया गजब का रिएक्शन
लेकिन ऋषभ पंत ने हार नहीं मानी। अगले ही दिन वो फिर मैदान पर उतरे और न सिर्फ बल्लेबाज़ी की बल्कि जुझारू अंदाज़ में अर्धशतक भी ठोका। इस बहादुरी पर टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पंत की तारीफ करते हुए लिखा कि मुझे पता था तू पागल है, लेकिन अब समझ आया कि तू पूरा ही पागल है। सूर्यकुमार का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
गौतम गंभीर ने भी की पंत की तारीफ
टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी कहा कि मैं इस पर घंटों बात कर सकता हूं। आने वाली पीढ़ियां इस पल को याद रखेंगी और पंत का जिक्र गर्व से करेंगी। ऋषभ पंत की ये पारी सिर्फ रन बनाने की नहीं थी, बल्कि ये साहस, समर्पण की भी मिसाल थी। भारतीय टीम जब मुश्किल में थी तब पंत ने आकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इंग्लैंड की सरजमीं पर पंत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। पांचवें टेस्ट में पंत टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि चोटिल होने के कारण वह सीरीज से बाहर हो गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications