IND vs ENG: शुभमन गिल के गोलमोल जवाब से मिला बड़ा हिंट, जानिए बुमराह खेलेंगे या होंगे बाहर
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच हारकर पीछे चल रही है। पांच टेस्ट की सीरीज के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन के ऊपर नज़रें रहने वाली हैं। भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
इस बीच भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर कप्तान शुभमन गिल की तरफ से बयान आया है। शुभमन गिल ने बुमराह को लेकर कुछ ऐसा जवाब दिया है, जिससे कुछ भी साफ़ नहीं होता। एक संकेत जरुर मिलता है कि जसप्रीत बुमराह शायद बाहर रहेंगे।

बुमराह को लेकर गिल ने कहा कि वह खेलने के लिए उपलब्ध हैं लेकिन उनके लिए फैसला हम शाम को लेंगे। इसके अलावा पिच को देखकर स्पिनर तय करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि हम 20 विकेट लेने वाला टीम कॉम्बिनेशन बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
गिल के अनुसार एजबेस्टन की पिच नीचे से सूखी है और ऊपर से हरी है। ऐसे में अतिरिक्त स्पिनर लिया जा सकता है। पिछले मैच में टीम इंडिया के पास एक ही स्पिनर था। अगर एक विशेषज्ञ स्पिनर लाया जाएगा, तो कुलदीप यादव आ सकते हैं और ऑल राउंडर की तरफ जाने का निर्णय होगा, तो वह वॉशिंगटन सुंदर हो सकते हैं।
IND vs ENG: बुमराह रहेंगे बाहर?
हालांकि गिल ने कुछ भी साफ़ नहीं कहा है लेकिन उनकी बातों से यही लग रहा है कि एजबेस्टन में शायद बुमराह टीम से बाहर बैठ सकते हैं। उनको तीन टेस्ट खिलाने की योजना है, अगर अभी दूसरा टेस्ट खेल गए, तो अगले तीन मैचों में एक ही खेल पाएंगे और भारत को उस समय उनकी जरूरत रहेगी।
IND vs ENG: इंग्लैंड ने कर दिया प्लेइंग इलेवन का ऐलान
उधर इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान पहले ही कर दिया है। पिछले मैच में जीत दर्ज करने वाले प्लेयर्स को ही टीम में रखा गया है, कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंग्लिश टीम में जोफ्रा आर्चर की वापसी तो हो गई थी लेकिन उनको अंतिम ग्यारह में शामिल नहीं किया गया।












Click it and Unblock the Notifications