IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को मिली खुशखबरी! रोहित-कोहली संन्यास के बाद बड़ी राहत
IND vs ENG shubman gill News: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल तेज हो गई है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन एक अहम सवाल बना हुआ है, क्योंकि बीसीसीआई ने अभी तक टीम की घोषणा नहीं की है। हालांकि, यह तय है कि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है जो मौजूदा समय में बेहतरीन फार्म में हैं।
फॉर्म में हैं ये भारतीय खिलाड़ी (IND vs ENG shubman gill News)
इन खिलाड़ियों में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। जो लगातार आईपीएल में रन बना रहे हैं। गिल ने हाल ही में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। वहीं जायसवाल और सुदर्शन का फॉर्म इंग्लैंड जैसी चुनौतीपूर्ण पिचों पर महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाजों की मौजूदगी टीम को मजबूती देने का काम कर सकती है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना उतरेगी टीम इंडिया
विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम विदेशी सरजमीं पर इन दोनों के बिना उतरेगी। ऐसे में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। उनकी बल्लेबाजी पर खास ध्यान रहेगा, साथ ही यह संभावना भी जताई जा रही है कि उन्हें कप्तान बनाया जा सकता है। अगर गिल को कप्तानी मिलती है, तो उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों पर बारीकी से निगाहें रहेंगी। गिल का फॉर्म में होना टीम के लिए अच्छी खबर है, अगर गिल जायसवाल का बल्ला इंग्लैंड में चलता है तो कोहली-रोहित के संन्यास के बीच फैंस को थोड़ी राहत मिल सकती है।
शुभमन गिल से होगी उम्मीदें
शुभमन गिल इस समय शानदार फार्म में हैं। आईपीएल में 12 मैचों में 600 से ज्यादा रन बना चुके गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 टेस्ट मैचों में 592 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 37 का रहा। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि वह इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ 88 रन बना सके हैं। लेकिन इस समय जिस तरह का फार्म गिल के पास है, उससे उम्मीद है कि इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन बेहतर होगा और ये आंकड़े बदल सकते हैं।
जबरदस्त फॉर्म में यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल की टीम राजस्थान आईपीएल से बाहर हो चुकी है। लेकिन टीम के बाहर होने के बावजूद जायसवाल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 13 आईपीएल मैचों में 523 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा है, जहां उन्होंने सिर्फ 5 टेस्ट मैचों में 712 रन बनाए हैं, और उनका औसत 89 का है। इंग्लैंड में उन्हें अब पहली बार खेलने का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications