IND vs ENG: पुणे टी20 किसके खाते में जुड़ेगा? शिवम दुबे और हर्षिता राणा दोनों ने आधा मुकाबला खेला

Shivam Dube and Harshit Rana: भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में खेला गया चौथा टी20 मुकाबला काफी चर्चा में रहा है। भारतीय टीम की जीत से ज्यादा एक विषय की चर्चा रही है। भारतीय टीम की तरफ से इस्तेमाल किया गया कॉन्कशन सब्सटीट्यूट बहस का मुद्दा बन गया है।

शिवम दुबे बैटिंग कर रहे थे, उस समय अंतिम ओवर में उनके सिर में गेंद लग गई थी। इसके बाद पारी समाप्त होने पर हर्षित राणा को कॉन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर टीम में लाया गया था। मैच में राणा ने 3 विकेट हासिल किये और इंग्लैंड को पराजित कर दिया।

Shivam Dube and Harshit Rana

इस बीच इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि शिवम दुबे और हर्षित राणा के खेल में काफी फर्क है। दोनों समान नहीं है, इस वजह से यह सब्सटीट्यूट प्लेयर नहीं होना चाहिए था। हमारे साथ गलत हुआ है और हमें इस बारे में बिना बताए यह फैसला लिया गया।

Shivam Dube ने की एक पारी में बैटिंग

अब एक नया सवाल यह भी है कि क्या शिवम दुबे ने सिर्फ एक पारी में बैटिंग की और हर्षित राणा ने एक पारी में गेंदबाजी की। ऐसे में यह मुकाबला किस खिलाड़ी के खाते में जुड़ने वाला है। आंकड़ों में यह मैच कौन से खिलाड़ी की लिस्ट में दर्ज किया जाएगा।

Harshit Rana का माना जाएगा डेब्यू?

भले ही दोनों ने आधा-आधा मैच खेला होगा लेकिन हर्षित राणा का यह डेब्यू माना जाएगा। डेब्यू गेम में हर्षित राणा का प्रदर्शन धाकड़ रहा और उन्होंने कुल 3 विकेट अपने नाम किये। उधर शिवम दुबे के खाते में भी यह मैच जुड़ेगा और उनकी फिफ्टी काउंट होगी।

किसके खाते में जुड़ेगा यह मैच

यह कॉन्कशन के तहत हुआ मामला है, इस वजह से दोनों प्लेयर्स को इंटरनेशनल कैटेगरी में माना जाएगा। दोनों के खाते में मुकाबला जुड़ गया है। बारहवें प्लेयर्स कई बार फील्ड करने आते हैं, उनके मामले में ऐसा नहीं होगा लेकिन हर्षित राणा नियमों के तहत आकर गेंदबाजी कर गए हैं, इसलिए उनके आंकड़ों में मुकाबला काउंट हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+