IND vs ENG: सरफराज को टीम इंडिया में जगह मिलने पर भावुक पिता का आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा
Sarfaraz Khan: सरफराज खान को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग लम्बे समय से चल रही थी। घरेलू क्रिकेट में लगातार धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करने के बाद भी सरफराज बाहर थे लेकिन अब उनका इंतजार समाप्त हो गया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
हाल ही में इंग्लैंड लायंस के विरुद्ध भारत ए के लिए खेलते हुए सरफराज के बल्ले से शतकीय पारी आई थी। इसके बाद फिर से उनको टीम में लाने की मांग उठ रही थी। सरफराज को भारतीय टीम में चुने जाने के बाद उनके पिता नौशाद खान का रिएक्शन आया है।

एक वीडियो के जरिये सरफराज के पिता ने कहा " आप सब जानते हैं कि सरफराज का नाम आज टीम में आया है। इसके लिए मैं सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। विशेष तौर पर मुंबई क्रिकेट संघ का, जहाँ सरफराज पला बढ़ा और नेशनल क्रिकेट एकेडमी में उसे अनुभव मिला।"
सरफराज के पिता ने बीसीसीआई और दुआएं करने वाले प्रशंसकों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि सरफराज देश के लिए अच्छा खेले और टीम की जीत में उसका भी अहम योगदान हो। इस तरह एक पिता ने अपने बेटे का चयन होने के बाद ख़ुशी जताई है।
सरफराज खान को टीम इंडिया में शामिल करने के लिए इरफ़ान पठान ने भी कुछ मौकों पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आवाज उठाई है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह लगातार बेहतर करते रहे हैं। उसी का फल उनको मिला है और वह इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं।
He waited for so long - First reaction of his father
— रोहित जुगलान Rohit Juglan (@rohitjuglan) January 29, 2024
उसके दर में देर है अंधेर नहीं #SarfarazKhan pic.twitter.com/OXZxm8Vbol
गौरतलब है कि सरफराज खान ने अब तक 45 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं और 3912 रन अपने नाम किये हैं। इस दौरान उनका औसत करीबन 70 का रहा है। उन्होंने 11 फिफ्टी और 14 सेंचुरी जमाई है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 301 रन है। इन आंकड़ों को देखते हुए उनको टीम में पहले लाना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications