IND vs ENG: 100वें टेस्ट में अश्विन ने आंसुओं को रोका लेकिन रो पड़े बेयरस्टो , बधाई देने वालों का लगा तांता

IND vs ENG: धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के अंतिम मुकाबला दो खिलाड़ियों के लिए काफी खास है। भारतीय टीम के स्टार ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपना 100वां टेस्ट मुकाबला खेल रहे हैं। उनके अलावा इंग्लैंड का भी एक धांसू क्रिकेटर 100वां मैच खेल रहा है।

इंग्लैंड से जॉनी बेयरस्टो ने 100वां टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल की है। दोनों खिलाड़ियों को बधाई देने वालों का तांता लगा है। सोशल मीडिया पर अश्विन और बेयरस्टो दोनों के लिए बड़ी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। अश्विन को टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने 100वें टेस्ट की कैप दी।

ashwin and bairstow

जहाँ अश्विन किसी तरह अपने आंसुओं को रोकने में सफल रहे लेकिन बेयरस्टो के साथ ऐसा नहीं हो पाया। इंग्लैंड का यह क्रिकेटर भावुक हो गया। दोनों खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने सम्मानित किया। इस दौरान जॉनी बेयरस्टो भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए।

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर आकर अश्विन को बधाई दी। तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि धर्मशाला में यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि अश्विन और बेयरस्टो ने 100वीं बार टेस्ट खेल रहे हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि है जो रेड-बॉल क्रिकेट के प्रति उनके जुनून और दृढ़ता को बयां करती है। मैं उन दोनों के शानदार खेल की कामना करता हूं।

सचिन के अलावा भी कई लोगों ने बधाई संदेश दिए। इनमें वसीम जाफर और वीवीएस लक्ष्मण के नाम प्रमुख हैं। अश्विन के साथ इस ख़ास मौके पर उनकी पत्नी और दोनों बेटियां भी थीं। दूसरी तरफ बेयरस्टो का परिवार भी धर्मशाला में मौजूद रहा। उनकी मां और बहन साथ थीं।

पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की घोषणा एक दिन पहले कर दी गई थी। भारतीय टीम में आकाश दीप की जगह जसप्रीत बुमराह को लाया गया। उनके अलावा रजत पाटीदार की जगह देवदत्त पडीक्कल टीम में आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+