IND vs ENG: जीत के जश्न के बीच अचानक रोहित शर्मा को क्या हुआ? कुलदीप को गले लगाते ही बदला अंदाज, वीडियो वायरल

IND vs ENG Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन दमदार रहा। इस मुकाबले को देखने के लिए सितारों का जमावड़ा भी वानखेड़े स्टेडियम में नजर आया। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से लेकर रोहित शर्मा तक इस मैच में भारत का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए।

रोहित शर्मा और कुलदीप यादव नजर आए साथ (IND vs ENG Rohit Sharma)

मैच के अलावा मैदान के बाहर भी कुछ ऐसे पल कैमरे में कैद हुए जिन्होंने करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और कुलदीप यादव की हंसी-मजाक ने माहौल को हल्का किया। वहीं राष्ट्रगान के दौरान संजू सैमसन के पास खड़ी एक नन्ही बच्ची की मासूमियत ने सोशल मीडिया पर फैंस को इमोशनल कर दिया।

IND vs ENG 1

रोहित ने लगाया कुलदीप को गले

वानखेड़े स्टेडियम में इस महामुकाबले के दौरान रोहित शर्मा एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज के लिए चर्चा में आ गए। मैच के दौरान साइडलाइन्स पर जब रोहित और स्पिनर कुलदीप यादव का आमना-सामना हुआ तो रोहित उन्हें गले लगाने के लिए आगे बढ़े। लेकिन जैसे ही वे करीब आए, रोहित की नजर कुलदीप की टी-शर्ट पर किसी खास निशान या दाग पर पड़ी।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

रोहित ने तुरंत खुद को पीछे खींच लिया और उंगली से इशारा करते हुए कुलदीप को छेड़ना शुरू कर दिया। दोनों दिग्गज खिलाड़ी इस वाकये पर ठहाके लगाकर हंसने लगे। यह पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते वायरल हो गया। फैंस को रोहित और कुलदीप के बीच का यह दोस्ताना रिश्ता काफी पसंद आ रहा है, जो दिखाता है कि बड़े मैचों के तनाव के बीच भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों में कितना गहरा तालमेल है।

छोटी बच्ची ने जीता दिल

मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान के दौरान एक और बेहद खूबसूरत मूमवेंट देखने को मिला। जब दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए कतार में खड़ी थीं, तब सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के ठीक आगे एक छोटी सी बच्ची खड़ी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बच्ची पूरी तल्लीनता के साथ अपनी आंखें बंद कर और हाथ जोड़कर राष्ट्रगान गा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+