IND vs ENG: 'रोहित भैया ने मैदान से भेजा था मैसेज', शतक के बाद बोले यशस्वी, कोहली-गंभीर का भी जिक्र
IND vs ENG Rohit Sharma: ओवल टेस्ट में जब यशस्वी जायसवाल मुश्किल पिच पर डटे हुए थे, तब उन्हें एक खास संदेश मिला। वो भी किसी और से नहीं बल्कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से उन्हें यह खास मैसेज मिला था। जायसवाल ने खुद बताया कि शतक से पहले लंच ब्रेक के दौरान उन्होंने रोहित शर्मा को स्टैंड में देखा और 'हाय' किया। इसी दौरान रोहित ने उन्हें सिर्फ इतना कहा कि बैटिंग करता रह।
जायसवाल ने जड़ा शतक (IND vs ENG Rohit Sharma)
इस छोटे लेकिन प्रेरणादायक संदेश का असर भी मैदान पर साफ नजर आया। जायसवाल ने न सिर्फ अड़कर खेला बल्कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 118 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने तीसरी पारी में 396 रन बनाकर इंग्लैंड को 374 रनों का रिकॉर्ड टारगेट दिया। इस शतक के बाद जायसवाल की जमकर तारीफ हो रही है।

उम्दा शतक लगाने के बाद कही दिल की बात
सीरीज की सबसे कठिन पिच पर उम्दा शतक लगाने के बाद यशस्वी ने कहा कि पिच थोड़ी स्पाइसी थी, लेकिन मैं एंजॉय कर रहा था। इंग्लैंड में ऐसी ही पिच की उम्मीद थी, और मैं मेंटली तैयार था। जायसवाल ने बताया कि उन्होंने अपनी तकनीक और मानसिकता को बेहतर बनाने के लिए गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे सीनियर्स से काफी कुछ सीखा है।
भारत के पास जीत दर्ज करने का मौका
रोहित भैया, विराट भैया और बाकी सीनियर्स से बात करके बहुत कुछ सीखा है। उनकी एक्सपीरियंस मुझे बेहतर बना रही है। अपने अंदाज में जायसवाल ने कहा कि हम मैदान में लड़ाई के लिए आते हैं, मजा उसी में है। टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती ही यही है। ओवल टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 396 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत के पास मुकाबले को जीतने का बेहतरीन मौका बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications