IND vs ENG: DRS पर कैमरामैन ने रोहित शर्मा को दिखाया, गुस्से में कप्तान का आया ऐसा रिएक्शन
IND vs ENG: कैमरे पर रोहित शर्मा की फनी हरकतें कई बार कैद होती हैं और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती है। यह कभी न खत्म होने वाली कहानी है। इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच के पहले दिन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। रोहित शर्मा की तरफ कैमरा आते ही उनका रिएक्शन भी आया।
रोहित शर्मा का एक अजीब रिएक्शन उस समय आया, जब बेन फॉक्स को लेकर दिए गए फैसले पर डीआरएस लिया गया था। जडेजा की गेंद पर डीआरएस लिया गया था। कैमरामैन ने इस दौरान रोहित शर्मा के ऊपर फोकस कर दिया और वह मैदान पर लगी बड़ी स्क्रीन पर दिखे।

बॉल ट्रेकिंग के बजाय फोकस रोहित पर होने से वह नाराज दिखाए दिए। रोहित शर्मा का रिएक्शन देखकर फैन्स भी हूटिंग करने से खुद को नहीं रोक पाए। रोहित शर्मा ने इशारे से समझाया कि कैमरे का फोकस मेरी तरफ मत करो बल्कि डीआरएस पर ही रखो।
रोहित शर्मा के फैन्स ने इस पल को रिकॉर्ड करते हुए तुरंत सोशल मीडिया पर डाल दिया। वहां फैन्स की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। भारतीय टीम ने पहले दिन के पहले सेशन में डोमिनेट करते हुए इंग्लैंड के 5 विकेट हासिल किये।
इसके बाद दूसरे और तीसरे सेशन में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए बोर्ड पर 7 विकेट के नुकसान पर 302 रनों का बड़ा स्कोर लगा दिया। जो रूट ने इस बार फॉर्म हासिल करते हुए बेहतरीन शतकीय पारी खेली। वह 106 रनों का स्कोर बनाकर नाबाद लौटे।












Click it and Unblock the Notifications