IND vs ENG: प्लेयर ऑफ़ द मैच ध्रुव जुरेल का खुलासा, जीतने के लिए क्या रणनीति बनाई थी
Dhruv Jurel: इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए ध्रुव जुरेल ने धाकड़ बल्लेबाजी की। पहली पारी में टीम इंडिया की डूबती हुई नाव को बचाने वाले जुरेल ही थे, उन्होंने धमाका करते हुए 90 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरी पारी में भी उनका बल्ला बोला।
टीम इंडिया के जब 5 विकेट दूसरी पारी में गिर गए थे, उस समय जुरेल ने आकर शुभमन गिल के साथ एक धाकड़ अर्धशतकीय भागीदारी की और टीम को जीत दिलाकर लौटे। जुरेल की बेहतरीन बल्लेबाजी का फल उनको मिला और प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने के बाद जुरेल ने बताया कि उन्होंने किस रणनीति के साथ बैटिंग की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि मैं स्थिति की मांग के अनुसार खेलता हूं। पहली पारी में भी हमें रन बनाने की जरूरत थी, हम जानते थे कि हमें आखिर में बल्लेबाजी करनी है, इसलिए रन अहम होंगे। मैं कुछ साझेदारियों में शामिल था, इसलिए इसका श्रेय उन सभी को जाता है जो टिके रहे।
जुरेल ने आगे कहा कि मैंने गेंद देखकर उसके अनुसार खेलने का प्रयास किया। मैंने बहुत आगे के बारे में नहीं सोचा था। दूसरी पारी में (गिल के साथ) बातचीत अच्छी रही। हमें 10 रन के सेट में खेलते हुए एक भागीदारी कर दी।
गौरतलब है कि चौथे दिन के दूसरे सेशन में 192 रन बनाकर टीम इंडिया ने इस सीरीज में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया ने 3-1 से सीरीज में विजयी बढ़त हासिल कर ली है। पहला मैच जीतने के बाद इंग्लैंड के लिए कुछ भी सही घटित नहीं हुआ है। इंग्लिश टीम लगातार हार का सामना करती रही है।












Click it and Unblock the Notifications