IND vs ENG Weather: बारिश बनेगी विलेन या भारतीय टीम करेगी वापसी? जानिए चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

IND vs ENG, Weather Update: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर चल रहे भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच में अब मुकाबला एकतरफा होता जा रहा है। तीसरे दिन का खेल इंग्लैंड के पक्ष में पूरी तरह चला गया, जहां मेजबान टीम ने 544/7 का विशाल स्कोर खड़ा कर 186 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत के पास अब सिर्फ एक ही रास्ता बचा है और वो है इस मुकाबले को ड्रा पर लाकर खत्म करने का।

इंग्लैंड का पलड़ा भारी (IND vs ENG, Weather Update)

तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को कोई खास सफलता नहीं मिली। इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने बड़ी सहजता से रन बनाए और भारतीय टीम की वापसी की उम्मीदों को कमजोर कर दिया। अब भारत को इस टेस्ट और सीरीज में बने रहने के लिए दमदार प्रदर्शन करना होगा। भारत की कोशिश इंग्लैंड को जल्द से जल्द आउट कर बल्लेबाजी से मैच को ड्रा करने की होगी।

IND vs ENG 1

जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

भारतीय फैंस और टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि चौथे दिन कुछ देर के लिए बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच बारिश की संभावना 30% से 50% तक है। खासकर दोपहर 1 बजे के आसपास हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, बुरी खबर यह है कि उसके बाद पूरा दिन शुष्क और खेल के लिए उपयुक्त रहने की संभावना है।

भारतीय टीम को करनी होगी वापसी

इसके साथ ही दिनभर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में इंग्लैंड के गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। ऐसे माहौल में स्विंग गेंदबाजी और सीम मूवमेंट भारत के बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ऐसे में भारतीय टीम को ना सिर्फ पिच पर टिकना होगा बल्कि विकेट भी बचाने होंगे। वरना इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को भारत के हाथों से छिनकर सीरीज अपने नाम कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+