IND vs ENG: क्यों राजकोट टेस्ट में नहीं आ रहे थे सरफराज के पिता? खुद बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा
Sarfaraz Khan: सरफराज खान को भारतीय टीम के लिए टेस्ट डेब्यू का काफी समय से इंतजार था। उनके पिता नौसाद भी चाहते थे कि उनका बेटा इंडिया के लिए खेले और अंततः राजकोट टेस्ट मैच में यह अवसर आ गया। पिता-पुत्र दोनों इमोशनल थे और सरफराज की पत्नी भी रो पड़ी थीं।
इस बीच सरफराज खान ने पहले दिन के खेल में प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 62 रन बनाए और रन आउट हो गए। अपने पिता को लेकर सरफराज ने एक अहम प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया है कि पिता राजकोट टेस्ट में नहीं आने वाले थे।

सरफराज ने कहा कि मुझे ख़ुशी हुई क्योंकि पिता के जीवनकाल में एक बार मैं भारत के लिए खेलना चाहता था। मेरा दिमाग में वही चल रहा था क्योंकि यही सपना था। मेरे पिता इस मैच को देखने के लिए नहीं आने वाले थे। इसके बाद कुछ लोगों ने उनको आने के लिए कहा। मेरे लिए यह गर्व की बात है। उनको आना ही था क्योंकि इस दिन के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी।
सरफराज ने कहा कि मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात चल रही थी कि मैं अपनी कैप अपने पापा के पास लेकर जाऊँगा। वह काफी भावुक हो गए थे और मेरी पत्नी भी इमोशनल हो गई। मुझे लगा कि जैसे मेरा बोझ उतर गया है क्योंकि उन्होंने जो मेहनत की थी, उसे मैंने व्यर्थ नहीं जाने दिया।
उल्लेखनीय है कि सरफराज खान के पिता और पत्नी स्टैंड्स में बैठकर मैच देख रहे थे। जब सरफराज ने पहला रन बनाया तो दोनों खड़े होकर ताली बजा रहे थे और खुश भी थे। सरफराज ने भी इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए बैजबॉल स्टाइल में जवाब दिया।
क्रीज पर आकर सरफराज ने रणजी ट्रॉफी की तरह खेलते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 48 गेंदों में ही फिफ्टी जमा दी। वह और भी रन बनाते लेकिन जडेजा की गलत कॉल पर रन आउट होकर चले गए। सरफराज ने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 62 रनों का योगदान दिया।












Click it and Unblock the Notifications