IND vs ENG: किसने जड़े भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 में सबसे ज्यादा छक्के? रोहित की जगह चौंकाने वाला नाम

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के दौरान धमाल देखने को मिलने वाला है। सबसे छोटे प्रारूप के बाद एकदिवसीय क्रिकेट में भी सीरीज खेली जानी है। बल्लेबाजों के ऊपर इस सीरीज के दौरान नजरें खासी रहने वाली हैं। टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मैदान पर होगी।

जोस बटलर की अगुवाई में इंग्लिश टीम के लिए यह सीरीज चैम्पियंस ट्रॉफी के लिहाज से खास होगी। तैयारी करने के लिए इंग्लैंड के पास अच्छा मौका है। टी20 में चौके और छक्कों की बरसात से फैन्स भी काफी खुश रहते हैं। यहाँ दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा टी20 छक्के जड़ने वाले टॉप बल्लेबाजों का जिक्र जरूरी है। हैरान करने वाली बात यह है कि रोहित शर्मा टॉप में शामिल नहीं हैं।

ind vs eng

जोस बटलर: सूची में पहले नम्बर पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का नाम है। जोस बटलर ने दोनों टीमों के बीच टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। बटलर ने 22 मुकाबले खेलकर 21 बार गेंद को आसमान की सैर करने के लिए बाहर भेजा है। उन्होंने 498 रन बनाए हैं।

जेसन रॉय: एक और इंग्लिश खिलाड़ी जेसन रॉय का नाम भी इस खास लिस्ट में शामिल हैं। जेसन रॉय ने 15 मुकाबले खेलने के बाद 20 छक्के जमाए हैं। उन्होंने इस दौरान कुल 356 रन बनाए हैं। 67 रन उनका बेस्ट स्कोर है। रॉय के बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है।

विराट कोहली: भारत से इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम है, वह रोहित शर्मा से आगे हैं। यह थोड़ा हैरान करता है लेकिन कुछ ऐसा ही हुआ है। विराट कोहली ने 21 मुकाबले खेलने के बाद 19 छक्के जमाए हैं। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 648 रन बनाए हैं। अन्य बल्लेबाज चौथे नम्बर पर हैं लेकिन मैचों के आधार पर उनका नम्बर भी अलग है। एलेक्स हेल्स, हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा ने 18-18 छक्के जड़े हैं। इनका स्थान क्रमशः चौथा, पांचवां और छठा है। रोहित को छठे नम्बर पर देखना थोड़ा अजीब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+