लीड्स में गरमाया माहौल, मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड खिलाड़ियों में जोरदार तकरार, मचा बवाल!
IND vs ENG Mohammed Siraj: लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज गुस्से में नजर आए। मोहम्मद सिराज के साथ इंग्लैंड के बल्लेबाज ज़ैक क्रॉली और बेन डकेट के बीच मैदान पर गर्मागर्मी देखने को मिली। मैच में जबरदस्त दबाव था, क्योंकि इंग्लैंड 371 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था और लंच तक बिना विकेट खोए 117 रन बना चुका था।
सिराज को लाइव मैच में आया गुस्सा (IND vs ENG Mohammed Siraj)
घटना 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई, जब सिराज गेंदबाजी के लिए दौड़े ही थे कि ज़ैक क्रॉली ने अचानक पीछे हटते हुए साइट स्क्रीन की तरफ इशारा किया। यह सिराज की लय को तोड़ने की कोशिश मानी गई। सिराज इस हरकत से भड़क गए और अपनी नाराजगी साफ दिखाने लगे। उन्होंने तुरंत गेंद फेंकी, जिसे क्रॉली ने मिड-ऑन की तरफ हल्के हाथों से खेला।

दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बहस
लेकिन गेंदबाजी खत्म करने के बजाय सिराज सीधा बल्लेबाज के पास पहुंचे और उसे घूरते हुए कुछ तीखे शब्द कहे। दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई। डकेट ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन माहौल और भी गरमा गया। लंच ब्रेक से पहले ही यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें सिराज को इंग्लैंड के खिलाड़ियों से बहस करते देखा गया।
इंग्लैंड की धमाकेदार वापसी
वहीं दूसरी तरफ भारतीय गेंदबाजों को नई गेंद से कोई खास मदद नहीं मिली। जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज मिलकर भी एक भी विकेट नहीं निकाल सके। कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर ऋषभ पंत कई बार अंपायर से गेंद बदलने की मांग करते दिखे, लेकिन अंपायरों ने कहा कि गेंद टेस्ट में फिट है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। बेन डकेट 64* और ज़ैक क्रॉली 42* रन बनाकर नाबाद लौटे।












Click it and Unblock the Notifications