IND vs ENG: जीत के बाद मोहम्मद सिराज ने क्यों ठुकराई शराब की बोतल? जानिए भारत में कितनी है इसकी कीमत
IND vs ENG Mohammed Siraj: 4 अगस्त को ओवल के मैदान पर खेले गए आखिरी टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 6 रन से हरा दिया। यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक थी क्योंकि यह भारत की टेस्ट इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे करीबी जीत रही। इस मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
मोहम्मद सिराज को दी गई शैंपेन की बोतल (IND vs ENG Mohammed Siraj)
मैच के बाद जब अवॉर्ड सेरेमनी हुई तो मोहम्मद सिराज को मेडल के साथ एक शैंपेन की बोतल भी दी गई। ऐसा करना इंग्लैंड की एक परंपरा है। लेकिन सिराज ने यह बोतल लेने से साफ मना कर दिया। उनके इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर चर्चा की जा रही है। फैंस लगातार मोहम्मद सिराज की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि सिराज ने ऐसा पहली बार नहीं किया है।

इस्लाम धर्म में शराब है हराम
अब सवाल उठता है कि मोहम्म सिराज ने ऐसा क्यों किया? दरअसल, इस्लाम धर्म में शराब को हराम यानी वर्जित माना गया है। मोहम्मद सिराज ने अपने धर्म के सम्मान में शराब की बोतल स्वीकार नहीं की। उनका यह फैसला उनके मूल्यों और संस्कारों की झलक देता है, जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है।
भारत में कितनी है शराब की कीमत
गौरतलब है कि जो शैंपेन सिराज को दी जा रही थी, वह यूके की मशहूर कंपनी Chapel Down की थी। यह कोई आम शराब नहीं, बल्कि एक प्रीमियम ब्रांड की बोतल है, जिसकी कीमत भारतीय बाजार में लगभग 15,000 रुपये से भी ऊपर है। खास बात यह है कि यह शैंपेन खास अंगूरों से बनाई जाती है और इसमें हल्के मसालों और लाल सेब जैसा स्वाद होता है।
हालांकि, सिराज पहले मुस्लिम खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने ऐसा किया हो। इससे पहले भी कई मुस्लिम खिलाड़ी चाहे वो क्रिकेट में हों या अन्य खेलों में इस तरह के सेलिब्रेशन से दूर रहते हैं। शुभमन गिल, जिन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, उन्होंने वही शैंपेन खुशी से स्वीकार की।












Click it and Unblock the Notifications