इन जांबाजों को सारे ODI, T20I वर्ल्ड कप, चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने चाहिए- पूर्व इंग्लिश कप्तान

नई दिल्ली, 13 जुलाई: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन बात-बात पर भावुक होने के लिए जाने जाते हैं। वे अचानक एक दो गेम के बाद कभी किसी टीम को महान बताते हैं, तो कभी कुछ और कहते हैं। अक्सर लोग उनको गंभीरता से नहीं लेते लेकिन वॉन की बात कई बार दमदार होती है। सोशल मीडिया पर खुली बात कहने वाले लोगों को आलोचनाएं झेलने पड़ती हैं, वॉन भी उसी चीज से पीड़ित रहे हैं। लेकिन उनका बेबाक अंदाज है, उन्होंने अपने जमाने में ना केवल इंग्लैंड को लीड किया बल्कि एक दौर में वे करिश्माई बल्लेबाज भी रह चुके हैं।

माइकल वॉन मुग्ध

माइकल वॉन मुग्ध

फिलहाल भारतीय टीम इंग्लैंड में अच्छा कर रही है और माइकल वॉन मुग्ध हैं। उन्होंने कहा है कि मौजूदा भारतीय सीमित ओवरों की टीम को सभी सफेद गेंद वाले आईसीसी टूर्नामेंट जीतना चाहिए जिसमें एकदिवसीय विश्व कप, टी 20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है।

वॉन की टिप्पणी भारत द्वारा ओवल में पहले एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराने के बाद आई। भारत ने इंग्लैंड को 110 रन पर आउट कर दिया जो एकदिवसीय इतिहास में भारत के खिलाफ उनका सबसे कम स्कोर है और फिर केवल 18.4 ओवरों में मैच को खत्म कर किया।

हर विपक्षी टीम को हर स्थिति में हरा सकती है रोहित एंड कंपनी

हर विपक्षी टीम को हर स्थिति में हरा सकती है रोहित एंड कंपनी

वॉन ने कहा कि भारत को एक रोल पर आना चाहिए और आईसीसी टूर्नामेंट जीतना चाहिए क्योंकि उनके पास खिलाड़ी और टीम है जो हर विपक्षी टीम को हर स्थिति में हरा सकती है।

वॉन ने क्रिकबज पर कहा, "डेढ़ साल में (एकदिवसीय विश्व कप के लिए) स्थितियां अलग होंगी, लेकिन भारत सफेद गेंद क्रिकेट में बढ़िया कर रहा है। उन्होंने अभी-अभी उस लय में खेला है। हम आक्रामकता के बारे में बात करते हैं, वे आज गेंद के साथ आक्रामक थे, और वे मैदान में आक्रामक थे। जब आपके पास चीजें चल रही हों तो आपको यही करना होगा। इंग्लैंड एक जबरदस्त टीम है, जिससे भारत को बहुत आत्मविश्वास मिलना चाहिए। मैंने पहले कहा है, यह भारतीय एक दिवसीय टीम लंबे समय से कुछ भी जीतने के करीब नहीं आई है। उन्हें हर एक चैंपियंस ट्रॉफी, टी 20 विश्व कप और एकदिवसीय विश्व कप को जीतने की स्थिति में होना चाहिए।"

Recommended Video

    ICC Ranking: Suryakumar Yadav ने ICC T20I Rankings में मारी लंबी छलांग | वनइंडिया हिन्दी *Cricket
    आखिरी बार 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जीता था

    आखिरी बार 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जीता था

    सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक होने के बावजूद, भारत 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में कामयाब नहीं हुआ है। आखिरी बार उन्होंने 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जीता था और उनकी एकमात्र टी 20 विश्व कप जीत 2007 में हुई थी।

    रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के पास यह रिकॉर्ड सेट करने का मौका होगा। उनका पहला मौका इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में होगा। अगले साल के अंत में, भारत फिर एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करेगा। वॉन ने कहा कि भारत टी 20 विश्व कप में खिताब के दावेदार के तौर पर प्रवेश करेगा।

    माइकल वॉन टीम इंडिया के मुरीद

    माइकल वॉन टीम इंडिया के मुरीद

    उन्होंने कहा, "सफेद गेंद के विशेषज्ञों का यह भारतीय समूह आईपीएल पर बनाया गया है। इसको दुनिया की सभी परिस्थितियों में हर तरह से आगे बढ़ना चाहिए। अगले साल घर पर ही नहीं, उन्हें कुछ महीनों में ऑस्ट्रेलिया में सक्षम होना चाहिए। वे उस प्रतियोगिता को जीतने के दावेदार होंगे, उनके पास निश्चित रूप से पर्याप्त कौशल है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+