मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारत की बढ़ी मुश्किलें, बाहर हो सकते हैं 2 खिलाड़ी, 24 साल का नया चेहरा टीम में शामिल
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कंडीशन अच्छी नहीं है, इस बीच चौथे टेस्ट मैच से पहले एक चिंताजनक खबर भी सामने आ गई है। भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं, जो एक अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता है।
टीम इंडिया इस सीरीज में पहले ही 1-2 से पीछे चल रही है, ऐसे में मैनचेस्टर में होने वाला चौथा टेस्ट मैच भारत के लिए लिए काफी खास है। अब खबर यह है कि एजबेस्टन टेस्ट मैच का हीरो बाहर हो सकता है। 24 साल के एक नए खिलाड़ी को बैकअप के तौर पर शामिल किया गया है।

दरअसल आकाश दीप फिट नहीं हैं और उनको हिप इंजरी है। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान ही यह देखने को मिला था। दूसरी पारी के दौरान वह फील्ड से चले गए थे और बाद में ओवर नहीं डाला था। हालांकि वह बैटिंग करने के लिए क्रीज पर आए थे।
आकाश दीप के अलवा अर्शदीप सिंह को भी चोट लगने की खबर आई है। इन दोनों के बैकअप के लिए अंशुल कम्बोज को टीम में शामिल किया गया है। अंशुल बतौर पेसर टीम में शामिल किये गए हैं। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के तौर पर टीम मैनेजमेंट ने यह निर्णय लिया है।
IND vs ENG: भारत के लिए है यह बड़ा झटका
आकाश दीप की चोट भारत के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर जब टीम पहले से ही इस दौरे पर जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने की कोशिश में जुटी है। भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने संकेत दिया है कि मैनचेस्टर में होने वाले निर्णायक चौथे टेस्ट में बुमराह को खिलाया जा सकता है। लॉर्ड्स में मिली हार के बाद अब भारत के पास पीछे हटने का कोई विकल्प नहीं है, पांच मैचों की इस सीरीज में अब मैनचेस्टर को जीतना होगा या ड्रॉ कराना होगा।












Click it and Unblock the Notifications