IND vs ENG: कौन बना प्लेयर ऑफ़ द मैच? किसे माना गया भारतीय टीम की जीत का हीरो

IND vs ENG, Player of the match: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को विशाखापट्टनम टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड को 106 रनों के बड़े अंतर से पटखनी देते हुए पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली और पिछले मैच में हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। भारतीय टीम ने इस बार सामूहिक प्रयास किया।

हालांकि टीम इंडिया के बल्लेबाज इस बार भी उम्मीदे के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इन सबके बावजूद मुकाबले में जीत हासिल करने में सफलता मिली। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजों ने दोनों पारियों में अपना बेस्ट देते हुए इंग्लिश टीम को पछाड़ दिया।

india and england

टीम इंडिया के लिए पहली पारी में हीरो बनकर निकलने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल रहे। उनके बल्ले से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली और उन्होंने दोहरा शतक जमा दिया। जायसवाल ने पहली पारी में 209 रनों का स्कोर बनाकर। दूसरी पारी में भी जायसवाल के बल्ले से 17 रनों की पारी आई।

दोहरे शतक का लाभ टीम इंडिया को हुआ लेकिन जायसवाल को प्लेयर ऑफ़ द मैच नहीं चुना जा सका। इसके लिए अभी उनको और लम्बा इंतजार करना पड़ेगा। जसप्रीत बुमराह ने अतुल्य गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 45 रन देकर कुल 6 इंग्लिश खिलाड़ी आउट किये।

जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में भी नहीं रुके और इंग्लैंड के 3 बल्लेबाज आउट किये। पहली और दूसरी दोनों पारियों में उन्होंने इंग्लैंड का अंतिम खिलाड़ी आउट किया। उनको 9 विकेट झटकने के कारण प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। टीम को जीत दिलाने में उनकी गेंदबाजी अहम थी।

भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी के हीरो शुभमन गिल बने थे। गिल ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 104 रन बनाए। इस पारी का इम्पैक्ट तो था लेकिन बुमराह का प्रदर्शन ज्यादा अहम था। जायसवाल और गिल के ऊपर बुमराह की गेंदबाजी भारी पड़ी। इस तरह तीन बेस्ट खिलाड़ियों में से एक को चुन लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+