IND vs END: कब और कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच?
India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला चौथे दिन समाप्त हो गया। भारतीय टीम की गेंदबाजी दूसरी पारी के दौरान औसत रही और बल्लेबाजी में भी टीम इंडिया फिसड्डी साबित हो गई। भारतीय टीम के लिए कुछ भी सही घटित नहीं हुआ।
दूसरी पारी के दौरान भारतीय टीम 202 रन बनाकर मुकाबला हार गई। इसके बाद अब दूसरे टेस्ट मैच को लेकर सवाल आ रहा है। यह भी जानना जरूरी हो जाता है कि मुकाबला कहां खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के ऊपर दबाव जरुर रहेगा लेकिन मुश्किल नहीं कहा जा सकता।

भारत vs इंग्लैंड का दूसरा टेस्ट मैच कब होगा
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच ज्यादा दूर नहीं है। पहले और दूसरे टेस्ट मैच के बीच तीन दिनों का फासला रखा गया था। हालांकि पहला टेस्ट मैच एक दिन पहले ही समाप्त हो गया इस वजह से एक दिन का गैप और बढ़ गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी को शुरू होगा।
भारत vs इंग्लैंड का दूसरा टेस्ट कहां खेला जाएगा
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच हैदराबाद से ज्यादा दूर नहीं होने वाला है। 2 फरवरी को यह मुकाबला शुरू होगा। यह देखना होगा कि यह मैच कितने दिनों तक चल पाता है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
भारत vs इंग्लैंड का दूसरा टेस्ट लाइव कहां देखें
टीवी और डिजिटल दोनों जगह मुकाबला लाइव देखा जा सकता है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी को विशाखापट्टनम में शुरू होगा। सुबह 9 बजे इसके टॉस होगा। टीवी पर यह मुकाबला स्पोर्ट्स 18 पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा कलर्स सिनेप्लेक्स पर भी मैच लाइव रहेगा। ओटीटी में जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर मुकाबला लाइव देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications