IND vs ENG: कब और कहां होगी भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज, जानें इसका पूरा शेड्यूल

India vs England Test Schedule: दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर एक बड़ी सीरीज खेलेगी। इस महीने के अंत में यह सीरीज शुरू हो जाएगी। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टीम इंडिया की टेस्ट सीरीज होनी है। इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आ रही है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस महीने एक टेस्ट खेला जाएगा, बचे हुए मुकाबले अगले माह फरवरी में होंगे और एक मैच मार्च में भी खेला जाना है। इंग्लैंड लायंस (इंग्लैंड ए) एक अलग सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है।

india vs england

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जाएगी। इंग्लैंड के लिए भारत में आकर खेलना बिलकुल भी आसान काम नहीं होगा। भारतीय पिचों पर खेलने के लिए उनको कड़े अभ्यास से गुजरना पड़ेगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज कब होगी?

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू हो जाएगी। दोनों टीमों के बीच कुल पांच मैच खेले जाएंगे। सीरीज मार्च तक चलने वाली है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। अंतिम मुकाबला 7 मार्च से शुरू होना है।

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के मैच कहां होंगे?

टेस्ट सीरीज में भारत और इंग्लैंड की टीमें पहले मैच में हैदराबाद में आमने-सामने होंगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम और तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। सीरीज का चौथा मैच धोनी के शहर रांची में खेला जाएगा। अंतिम मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के आधार पर दोनों टीमों के लिए सीरीज अहम होगी। ये सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच दिन स्थान
पहला टेस्ट 25 जनवरी हैदराबाद
दूसरा टेस्ट 2 फरवरी विशाखापट्टनम
तीसरा टेस्ट 15 फरवरी राजकोट
चौथा टेस्ट 23 फरवरी रांची
पांचवां टेस्ट 7 मार्च धर्मशाला
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+