IND vs ENG: बुमराह ने मारा विकेटों का छक्का, 150 विकेट वाले सबसे तेज भारतीय पेसर बने

IND vs ENG, Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने विशाखापट्टनम टेस्ट मुकाबले में कहर ढाया। इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान उन्होंने मेहमान टीम के बल्लेबाजों को नियमित अन्तराल पर पवेलियन की राह दिखाई। इंग्लैंड टीम का बैजबॉल क्रिकेट बुमराह के सामने नहीं टिका। इस दौरान बुमराह ने एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

चायकाल तक इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 155 रन था। इसके बाद बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर आए। बेयरस्टो ने बैजबॉल को अपना हथियार बनाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं रहे। उनको बुमराह ने गिल के हाथों 25 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। बुमराह ने टेस्ट में अपने 150 विकेट पूरे किये।

jasprit bumrah

भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बुमराह बन गए। उन्होंने अपना 150वां शिकार बेन स्टोक्स को बनाया। स्टोक्स को बुमराह ने बोल्ड करते हुए वापस भेज दिया। इसके बाद उन्होंने अपना 5 विकेट हॉल भी पूरा किया। पांचवें विकेट के रूप में टॉम हार्टली आउट हुए। इसके बाद उन्होंने एंडरसन को छठा शिकार बनाते हुए इंग्लैंड को 253 पर समेट दिया।

दूसरे सेशन में बेन फॉक्स खेलने के लिए आए लेकिन उनको कुलदीप यादव ने अपना शिकार बना लिया। छठा विकेट गिरने के बाद बेन स्टोक्स ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कुछ आकर्षक शॉट जमाए और तेज रन बनाए लेकिन बुमराह ने आकर उनको बोल्ड कर दिया। वह 47 रन बना पाए।

बुमराह ने नियमित विकेट लेते हुए पंजा मारा। अंतिम विकेट के रूप में एंडरसन आउट हुए। इस तरह बुमराह ने छठा विकेट लेकर मेहमान टीम को 253 पर आउट कर दिया। उनके अलावा कुलदीप यादव को 3 विकेट मिले। अश्विन और मुकेश कुमार विकेट नहीं ले सके। अक्षर पटेल ने एक खिलाड़ी आउट किया। भारत को पहली पारी के आधार पर 143 रनों की बढ़त मिली।

भारतीय टीम ने आज के दिन में अपनी दूसरी पारी के दौरान 5 ओवर खेलकर 28 रन बनाए। रोहित शर्मा 13 और यशस्वी जायसवाल 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया की कुल बढ़त 171 रन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+