IND vs ENG: बुमराह का पंच! 5 विकेट लेकर तोड़ी इंग्लैंड की कमर, कीर्तिमान के साथ रचा नया इतिहास

IND vs ENG: भारतीय टीम को जब भी मुश्किल स्थिति का सामना पड़ता है, तो जसप्रीत बुमराह आगे आते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में भी यही हुआ। पुछल्ले बल्लेबाज जब टीम इंडिया को परेशान कर रहे थे, तो बुमराह ने आकर अपना काम किया और 5 विकेट लेते हुए इंग्लिश टीम की पहली पारी 465 रनों के स्कोर पर समाप्त कर दी।

जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेने के साथ ही इतिहास में भी अपना नाम लिख दिया। उन्होंने कुछ कीर्तिमान अपने नाम किये हैं। उन्होंने SENA देशों में जाकर गेंदबाजी करते हुए वह रिकॉर्ड कायम कर दिया, जो टेस्ट इतिहास में अब तक कोई नहीं कर पाया था।

ind vs eng

वह इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड आदि देशों में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं। उनसे नीचे वसीम अकरम का नाम है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बुमराह किस क्लास के गेंदबाज हैं। वसीम अकरम ने 146 विकेट झटके थे। अनिल कुंबले के नाम 141 विकेट हैं।

इसके अलावा बुमराह ने भारत से बाहर सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने के मामले में कपिल देव की बराबरी कर ली। कपिल देव ने 12 बार ऐसा किया था। बुमराह ने भी 12वीं बार पारी में 5 विकेट हासिल किये हैं। उनके अलावा इशांत शर्मा ने 9 और जहीर खान ने 8 बार यह कारनामा किया था। मज़े की बात तो यह है कि बुमराह ने महज 34 टेस्ट मैचों में ही यह धांसू आंकड़ा हासिल कर लिया।

IND vs ENG: शतक से चूके हैरी ब्रूक

इंग्लैंड को इस स्थिति तक लाने में अहम भूमिका हैरी ब्रूक की रही, उन्होंने जीवनदानों का फायदा उठाते हुए धांसू अंदाज में बल्लेबाजी की और भारत के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 99 रनों की पारी खेली। उनको प्रसिद्ध कृष्णा ने शार्दुल के हाथों कैच कराया।

IND vs ENG: सिराज और कृष्णा की पिटाई

इंग्लैंड के 465 रनों में सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का अहम योगदान रहा। दोनों ने मिलकर 5 विकेट तो झटके लेकिन गेंदबाजी बेलगाम रही। दोनों ने ही जमकर रन लुटाए। हैरान करने वाली बात तो यह है कि इन दोनों ने मिलकर 250 रन खर्च किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+