IND vs ENG: सरफराज खान की हुई भारतीय टीम में एंट्री, पहले टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाले दो खिलाड़ी हुए बाहर
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट मैच में भारतीय टीम की हार के तुरंत बाद बदलाव का दौर शुरू हो गया। भारतीय टीम में बदलाव करते हुए तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम इंडिया में पहली बार सरफराज खान को लाया गया है।
रविन्द्र जडेजा और केएल राहुल टीम से बाहर हो गए हैं। जडेजा को पहले टेस्ट के दौरान हेमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। इस वजह से वह बाहर हो गए हैं। उनके अलावा केएल राहुल भी बाहर हैं। केएल राहुल ने क्वाड्रिसेप्स में दर्द होने की शिकायत की थी।

बीसीसीआई ने अपनी वेबसाईट पर टीम को लेकर यह अहम जानकारी प्रदान की है। टीम इंडिया में सरफराज खान के अलावा वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को भी शामिल किया गया है। दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
बीसीसीआई का यह भी कहना है कि जडेजा और राहुल की कंडीशन मेडिकल टीम मोनिटर कर रही है। सारांश जैन को अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम मल्टी-डे गेम के लिए भारत ए टीम में वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप में किया गया है। आवेश खान जरूरत पड़ने पर टीम में आएँगे, अन्यथा वह अपनी रणजी टीम मध्य प्रदेश के साथ रहेंगे।
दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान),रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, आवेश खान












Click it and Unblock the Notifications