IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट के लिए इरफ़ान पठान की टीम, 3 बदलाव कर चुनी धांसू भारतीय प्लेइंग 11
IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन के बारे में जानकारी टॉस के समय ही सामने आएगी। इंग्लैंड ने अपनी टीम दो दिन पहले ही घोषित कर दी थी। भारत की टीम आम तौर पर ऐसे घोषित नहीं होती है। इस बीच इरफ़ान पठान ने अपनी प्लेइंग इलेवन बताई है।
पठान ने टीम इंडिया को मजबूती देने वाली प्लेइंग इलेवन चुनी है और कुछ बदलाव किये हैं। पठान की इस टीम इंडिया में तीन बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने बेंच पर बैठे एक खिलाड़ी को टीम में शामिल करने का फैसला लिया है। सातवें नंबर पर उन्होंने नितीश रेड्डी की जगह एक बदलाव किया।

रेड्डी चोट के कारण बाहर हुए हैं, तो पठान का मानना है कि ध्रुव जुरेल को उस जगह शामिल करना चाहिए क्योंकि वह विकेटकीपिंग कर सकते हैं। पंत चोट की वजह से सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं, तो जुरेल को वहां काम में लिया जा सकता है।
पठान के मुताबिक़ अंशुल कम्बोज की जगह अनुभवी गेंदबाज के साथ जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में फिर से लाना चाहिए और आकाश दीप की जगह वह खेल सकते हैं। अगर वह इस मैच में अपनी लय तलाशते हैं, तो उनको ही आना चाहिए।
नंबर तीन पर इरफ़ान पठान ने करुण नायर को सहज नहीं मानते हुए बदलाव की बात कही और वहां साई सुदर्शन को सही प्लेयर बताया। उनके बाद चौथे स्थान पर कप्तान शुभमन गिल को शामिल किया। वॉशिंगटन सुंदर को पठान ने इस बार भी बतौर स्पिन ऑल राउंडर टीम में लाने की मांग की है। उन्होंने एक संतुलित टीम चुनने का प्रयास किया गया है, जिसमें लॉर्ड्स टेस्ट के तीन प्लेयर बदले गए हैं।
इरफ़ान पठान की भारतीय प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रविन्द्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा












Click it and Unblock the Notifications