IND vs ENG: एजबेस्टन में टूटा इंग्लैंड का ईगो, 58 सालों बाद भारत की ऐतिहासिक जीत, अंग्रेजों की शर्मनाक हार

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच में भारतीय टीम इतिहास रचते हुए धांसू जीत दर्ज की। पांचवें दिन बारिश के बाद खेलते हुए टीम इंडिया ने इंग्लिश बल्लेबाजों को पूरी तरह दबाव में रखा। आकाश दीप ने अपनी धारदार गेंदबाजी इस बार भी जारी रखते हुए 5 विकेट हासिल किये, पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट झटके थे। एजबेस्टन में भारत ने पहली बार जीत दर्ज कर अंग्रेजों का घमण्ड तोड़ दिया।

पांचवें दिन के खेल में आकाश दीप ने ओली पोप और हैरी ब्रूक को चलता किया। इससे इंग्लिश टीम के ऊपर दबाव आ गया। आकाश दीप ने दूसरे सेशन में शतक के करीब जा रहे जेमी स्मिथ को भी आउट कर दिया और अपने 5 विकेट पूरे किये। स्मिथ 88 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

ind vs eng

आकाश दीप के पांच विकेटों की बुमराह ने सराहना की और खड़े होकर हौसला अफजाई भी की। आकाश दीप सीमा रेखा से बाहर बैठे बुमराह के पास गए और उनसे हाथ मिलाया।।

IND vs ENG: गिल ने तोड़ दिया अंग्रेजों का दिल

इस मैच में भारत की जीत का असली हीरो कोई है, तो वह कप्तान शुभमन गिल हैं, उनके बल्ले से मुकाबले में 400 से भी ज्यादा रन आए। गिल ने पहली पारी के दौरान दोहरा शतक (269) जमाया और दूसरी पारी में भी उसी तीव्रता से बैटिंग करते हुए सैकड़ा (161) जमाया था, उनकी धाकड़ पारी के कारण भारत ने इंग्लैंड को 608 रनों का बड़ा और मुश्किल लक्ष्य दिया था।

IND vs ENG: सिराज-आकाश दीप की तबाही

पहली पारी में भारत के लिए सिराज ने धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 6 विकेट झटके, उनके अलावा आकाश दीप ने भी 4 विकेट लेते हुए इंग्लैंड को 407 रनों के कुल स्कोर पर समेट दिया था। भारत ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की थी।

आकाश दीप ने दूसरी पारी में मचाया गदर

पहली पारी में पांच विकेट से चूकने वाले आकाश दीप ने अपनी दूसरी पारी में धमाल मचाते हुए 6 विकेट हासिल किये, इंग्लैंड की दूसरी पारी 271 रनों पर समाप्त हो गई और भारतीय टीम एशिया की ऐसी पहली टीम बन गई, जिसने बर्इमिंघम में टेस्सट जीता हो, विदेश में भारत की सबसे बड़ी (336 रन) जीत भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+