IND vs ENG: टेस्ट के दूसरे ही दिन भारत के पास विशाल बढ़त, इंग्लैंड की हार लगभग तय

India vs England only Test Match: भारतीय महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के ऊपर शिकंजा कस दिया। इंग्लैंड की टीम के ऊपर हार का खतरा मंडरा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 186 रनों का स्कोर बनाया।

भारतीय टीम के पास कुल 478 रनों की बढ़त है। दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 44 और पूजा वस्त्राकर 17 रनों के निजी स्कोर पर खेल रही थीं। टीम इंडिया ने अपने धाकड़ प्रदर्शन से इंग्लैंड की हार लगभग तय कर दी है।

india vs england

इंग्लैंड की टीम पहली पारी में इंग्लैंड की पारी भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा के सामने नही टिक पाई। दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश टीम को 136 के कुल स्कोर पर ही आउट कर दिया। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज नताली सीवर थीं। वह 59 रनों की पारी खेलकर आउट हुईं।

दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 7 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किये, उनके अलावा सिंह राणा ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट अपने नाम किये। रेणुका और पूजा वस्त्राकर ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किये।

टीम इंडिया की पहली पारी 428 रनों के कुल स्कोर पर समाप्त हो गई। भारतीय टीम की बल्लेबाजी यूनिट ने धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया। चार बल्लेबाजों ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए अर्धशतकीय पारियां खेली। सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज शुभा सतीश रहीं, उन्होंने 69 रन बनाए।

भारत के लिए शुभा के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने भी फिफ्टी जड़ी। दोनों अपना पहला टेस्ट मुकाबला खेल रही थीं। उनके अलावा यास्तिका भाटिया और दीप्ति शर्मा के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। इंग्लैंड के लिए लॉरेन बेल और एक्लेस्टोन ने 3-3 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+