IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सीरीज की पांच धांसू टेस्ट पारी, कोहली-रोहित नहीं 6 टेस्ट खेलने वाले का लिस्ट में नाम
IND vs ENG, Top Individual Knocks: भारतीय क्रिकेट टीम नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। पिछले कुछ महीनों में भारत का टेस्ट प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ और फिर ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हार गई थी। अब भारत-इंग्लैंड सीरीज के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का नया दौर शुरू होगा।
क्या खलेगी रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी (IND vs ENG, Top Individual Knocks)
यह सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद यह पहली द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा। रोहित-कोहली के बाद कई खिलाड़ियों के पास टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा। इंग्लैंड सीरीज में रन बनाने वाले खिलाड़ी लंबे समय तक टेस्ट टीम का हिस्सा रह सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं, भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में अब तक सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों पर...

ग्राहम गूच के नाम है सबसे अधिक रन
जुलाई 1990 में लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के बल्लेबाज ग्राहम गूच ने 628 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में 485 गेंदें खेलीं और 43 चौके तथा 3 छक्के लगाए। यह पारी उनकी धैर्य का बेहतरीन उदाहरण थी। इन दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज सबसे अधिक रन बनाने के मामले में ग्राहम गूच का नाम टॉप पर है।
करुण नायर ने जड़ा था तिहरा शतक
दिसंबर साल 2016 में चेन्नई में भारत के बल्लेबाज करुण नायर ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने नाबाद 303 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 381 गेंद खेलीं और 32 चौके तथा 4 छक्के लगाए। यह उनकी सबसे बड़ी और यादगार पारियों में से एक रही। करुण नायर इस सीरीज में टीम का हिस्सा हैं और वह फिर से बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
300 रन बनाने से चूके थे एलेस्टेयर कुक
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक ने अगस्त 2011 में भारत के खिलाफ बर्मिंघम में 294 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 545 गेंदों का सामना किया और 33 चौके लगाए। उनकी यह पारी इंग्लैंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण रही।
जेफ्री बॉयकॉट ने किया था कमाल
जून 1967 में लीड्स में इंग्लैंड के जेफ्री बॉयकॉट ने 555 गेंदों में नाबाद 246 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 30 चौके और 1 छक्का मारा। उनकी यह पारी टेस्ट क्रिकेट की यादगार पारियों में गिनी जाती है।
इयान बेल ने बनाए थे 235 रन
अगस्त 2011 में 'द ओवल' मैदान पर इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 364 गेंदों पर 235 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 23 चौके और 2 छक्के लगाए। यह पारी इंग्लैंड के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई।












Click it and Unblock the Notifications