ओवल में इंग्लैंड की उम्मीदों को तोड़ भारत ने रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई कीर्तिमानों की झड़ी
India vs England: ओवल टेस्ट मैच के पांचवें दिन भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले ने फैन्स को सांसें थामने पर मजबूर कर दिया। भारत को 4 विकेटों की दरकार थी और इंग्लैंड को 53 रन चाहिए थे। दोनों टीमों के बीच एक घंटे तक कड़ा मुकाबला चला। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे।
उधर इंग्लैंड के लिए एटकिंसन क्रीज पर टिककर खड़े हो गए थे और मैच को करीब लेकर चले गए। मुकाबला 7 रन और अंतिम विकेट तक आ गया और इस समय सिराज ने एटकिंसन को 17 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को 6 रनों से रोमांचक जीत दिला दी। भारतीय टेस्ट इतिहास में यह सबसे रोमांचक मैच कहा जाए, तो हैरानी नहीं चाहिए।

मैच के चौथे दिन मोहम्मद सिराज ने ब्रूक के कैच में गलती की थी और बाद में ब्रूक ने सैकड़ा जमा दिया। उस गलती को सुधारने का काम भी सिराज ने किया और 5 विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट झटके और 374 के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 367 पर आउट हो गई।
सीरीज में लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाजों का जलवा
इस सीरीज के पांच मैचों में टीम इंडिया ने जितने रन बनाए हैं, उनमें सबसे ज्यादा योगदान लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाजों का रहा है। लेफ्ट हैण्ड वाले प्लेयर्स ने 1830 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ राईट हैण्ड बल्लेबाजों ने 1750 रन बनाए हैं, लेफ्ट हैण्ड में जायसवाल, जडेजा, वॉशिंगटन और पंत ने धमाल मचाया।
जायसवाल का धमाका
कम से कम 2000 टेस्ट रनों को काउंट करें, तो 50 से ज्यादा के टेस्ट औसत वाले प्लेयर्स में जायसवाल का नाम दर्ज हो गया है। उनके अलावा इस खास लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर का नाम दर्ज है।
गेंदबाजी में सिराज का तहलका
सिराज इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए, उन्होंने पांच मैचों में 23 विकेट झटके। उनको ओवल टेस्ट में प्लेयर ऑफ़ द सीरीज भी चुना गया। सिराज ने इस सीरीज में लगातार गेंदबाजी करते हुए 1000 से भी ज्यादा गेंद डाली, जो एक आसान काम नहीं है।
गिल ने बैटिंग में दिखाया दम
बैटिंग में शुभमन गिल का जलवा देखने को मिला। सीरीज के पांच मैचों में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गिल ने 10 पारियों में कुल 754 रन बनाए। उनके बल्ले से बेस्ट स्कोर 269 रन आया। गिल ने कप्तानी के अलावा बैटिंग में भी टीम को लीड किया। गिल को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया, उनके साथ इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक को भी यह अवॉर्ड मिला।












Click it and Unblock the Notifications