IND vs ENG: तिलक वर्मा ने अंत तक खड़े होकर इंग्लैंड को ठोका, अकेले दिलाई रोमांचक मैच में जीत

IND vs ENG: चेन्नई में दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान करने में कमी नहीं छोड़ी और इंग्लिश टीम को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। बाद में तिलक वर्मा ने धमाल मचाया।

टॉस जीतकर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। फिल साल्ट महज 4 रनों के निजी स्कोर पर अर्शदीप सिंह का शिकार बन गए। उनके बाद बेन डुकेट को वॉशिंगटन सुंदर ने आउट कर दिया। वह 3 रन बना पाए।

ind vs eng

पिछले मैच की तरह जोस बटलर का बल्ला इस बार भी चला। वह नियमित रन बनाते चले गए। पावरप्ले में बटलर ने तेजी दिखाई। इस बीच हैरी ब्रूक को वरुण चक्रवर्ती ने 13 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर वापस भेज दिया। बटलर फिफ्टी के करीब आने के बाद आउट हो गए।

बटलर ने खेली तूफानी पारी (IND vs ENG)

बटलर को अक्षर वर्मा ने तिलक वर्मा के हाथों सीमा रेखा पर कैच कराया। बटलर 30 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके जड़े। 10 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 78 रन था। इसके बाद लिविंगस्टोन को अक्षर पटेल ने 13 रनों के निजी योग पर आउट कर दिया।

स्मिथ और कार्स ने दिखाए तीखे तेवर (IND vs ENG)

युवा बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने अपने आक्रामक तेवर दिखाए लेकिन अभिषेक शर्मा की गेंद पर वह आउट हो गए। स्मिथ ने 12 गेंदों में 22 रन बनाए। यहाँ से ब्राइडन कार्स ने 3 छक्के और एक चौका लगाया तथा 17 गेंदों में 31 बनाकर रन आउट हो गए। यहाँ से इंग्लिश टीम धीमी हो गई और अंततः 9 विकेट पर 165 का स्कोर हासिल किया। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।

तिलक वर्मा ने अकेले टीम को दिलाई जीत

जवाब में खेलते हुए भारत की खराब शुरुआत रही। एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए लेकिन तिलक वर्मा ने टिककर खेलने की कसम खा ली थी। 8 विकेट भारत के गिर गए लेकिन तिलक फिफ्टी जड़कर खड़े रहे। अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर भारत ने 8 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। तिलक वर्मा ने 55 गेंदों में 72 की नाबाद पारी खेली। उनके बल्ले से 5 छक्के और 4 चौके आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+