IND vs ENG: टूट गया 96 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज ने रचा इतिहास, हुई रनों की बरसात!
IND vs ENG, 96-Year-Old Record: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इतिहास रच दिया गया है। इस सीरीज में अब तक कुल 14 बार 300+ का स्कोर बना है, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी एक सीरीज में सबसे ज्यादा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1928-29 की एशेज सीरीज में बना था, जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर इतने ही बार 300 से ज्यादा रन बनाए थे।
इंग्लैंड ने किया 300 का आंकड़ा पार (IND vs ENG, 96-Year-Old Record)
इंग्लैंड ने ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में 63वें ओवर में आकाश दीप की गेंद पर हैरी ब्रूक के चौके की मदद से 300 का आंकड़ा पार किया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ इस मुकाबले को रोमांचक मोड़ पर लाने का काम किया। चौथे दिन इंग्लैंड की पारी उस समय लड़खड़ाती नजर आ रही थी जब बेन डकेट और ओली पोप जल्दी आउट हो गए थे।

भारत को चाहिए 4 विकेट
लेकिन इसके बाद हैरी ब्रूक और जो रूट ने 205 रनों की शानदार साझेदारी कर मैच को इंग्लैंड की पकड़ में ला दिया। दोनों बल्लेबाजों ने शतक जड़े और इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 339/6 बना लिए थे। उन्हें जीत के लिए अब सिर्फ 35 रन चाहिए, जबकि भारत को 4 विकेट लेने हैं। भारत को अगर इस मुकाबले को जीतना है तो गेंदबाजों को 35 रन से पहले ही इंग्लैंड को ऑल आउट करना होगा।
96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
इस सीरीज की बात करें तो हेडिंग्ले में पहले टेस्ट से लेकर अब तक सभी मैचों में भारत और इंग्लैंड ने मिलकर कम से कम एक बार 300 का आंकड़ा पार किया है। बर्मिंघम टेस्ट में तो तीन बार 300+ स्कोर बने थे। मैनचेस्टर और ओवल में दोनों टीमों ने एक-एक बार 300 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले 1975-76 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने भी एक टेस्ट सीरीज में 13 बार 300+ स्कोर बनाए थे। लेकिन भारत और इंग्लैंड की मौजूदा सीरीज ने इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।
रोमांचक मोड़ पर पहुंचा ये मुकाबला
अब मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है। पांचवें दिन भारत को जीत के लिए तीन विकेट लेने हैं। क्रीज पर इस समय इंग्लैंड के जैमी स्मिथ (2*) और जैमी ओवरटन (0*) मौजूद हैं। वहीं क्रिस वोक्स की चोट के कारण उनके खेलने की संभावना बहुत कम है, जिससे भारत को जीत की उम्मीदें अब भी बाकी हैं। इंग्लैंड ने ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में अब तक बेहतर खेल दिखाया है, यही वजह है कि वह जीत से महज 35 रन ही दूर है।












Click it and Unblock the Notifications