मैनचेस्टर के आंकड़े हैं डरावने, इंग्लैंड का हमेशा रहा है दबदबा, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच अब मैनचेस्टर में खेला जाना है। तीन मुकाबले पूरे होने के बाद स्कोरलाइन अभी 2-1 है और इंग्लैंड की टीम आगे चल रही है। अगर एक मैच इंग्लैंड जीत लेती है, तो सीरीज भी अपने नाम कर लेगी।
भारत के लिए मामला करो या मरो वाला है। मैनचेस्टर में हारते ही सीरीज हाथ से जाएगी, ऐसे में जीत दर्ज करना जरूरी हो जाता है। बैटिंग में भारत का अच्छा प्रदर्शन रहा है लेकिन गेंदबाजी में कभी-कभी चूक हुई है। लॉर्ड्स में दूसरी पारी के दौरान मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन से गेम हाथ से चला गया था।

मैनचेस्टर के आंकड़े डरावने हैं और टीम इंडिया के लिए मुश्किल स्थिति रहेगी। इंग्लैंड का यहां दबदबा देखने को मिलता है। शुभमन एंड कंपनी को यहां समझदारी से खेलना होगा और हर खिलाड़ी को अपने रोल के अनुसार काम करना पड़ेगा क्योंकि आंकड़े यहां इंग्लैंड के पक्ष में है।
IND vs ENG: मैनचेस्टर में इंग्लैंड आगे
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में भारतीय टीम ने कभी कोई मुकाबला अपने नाम नहीं किया है। इस स्टेडियम में इंग्लैंड ने सभी मैचों में जीत दर्ज की है। भारत के पास जीत का सूखा समाप्त करने का मौका रहेगा। दोनों टीमों के बीच इस स्टेडियम में कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं।
इन 9 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड ने 4 बार जीत दर्ज की और भारतीय टीम ने जीरो जीत दर्ज की है। पांच मुकाबले ड्रॉ समाप्त हो गए। इस तरह भारतीय टीम के पक्ष में यहां कुछ भी नहीं है। कंडीशंस भी गेंदबाजों के लिए अच्छी रहती है, गेंद भी स्विंग और सीम करती है।
IND vs ENG: बुमराह को लेकर सस्पेंस
टीम इंडिया में बुमराह के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। अगर उनको आराम दिया जाएगा, तो इंग्लैंड का काम आसान हो जाएगा। भारत के लिए सीरीज में अंतिम मौका होने की वजह से बुमराह को खेलना चाहिए। उनके रहने से गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications