IND vs ENG: 'हिटमैन ने आग लगा दी,' रोहित के शतक पर फैन्स की जोरदार प्रतिक्रियाएं
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में आज तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया और भारतीय टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही। टीम इंडिया के तीन विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा ने धमाका कर दिया और शतक जमा दिया।
रोहित शर्मा की बल्लेबाजी और फॉर्म को लेकर काफी समय से सवाल उठ रहे थे, उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया। रोहित शर्मा ने 33 रन पर भारत के 3 विकेट गिरने के बाद रविन्द्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने शतकीय भागीदारी की।

पहले दिन के खेल में चायकाल के बाद रोहित शर्मा के बल्ले से शतक आया और फैन्स में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। जडेजा भी अर्धशतक जमकर रोहित के साथ क्रीज पर टिक गए और दूसरे सेशन में इंग्लैंड के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया।
रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 78 छक्के जमाए हैं। रोहित ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया और उनके छक्कों की संख्या अब 79 हो गई। रोहित से आगे सिर्फ वीरेंदर सहवाग ही हैं। सहवाग ने 90 छक्के जमाए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले और दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चल पाया। रोहित शर्मा फ्लॉप हो गए और आलोचकों ने उनको घेर लिया लेकिन रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए शतक जमा दिया।












Click it and Unblock the Notifications