IND vs ENG: 'गिल तुमसे ना हो पाएगा, जाकर रणजी खेलो', शुभमन गिल पर फूटा फैंस का गुस्सा

India vs England 3rd Test, Shubman Gill: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल से राजकोट टेस्ट में बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन शुभमन गिल एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप साबित हुए। शुभमन गिल राजकोट टेस्ट में अपना खाता तक नहीं खोल सके और डक पर ही पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल के आउट होने के बाद फैंस लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

फिर फ्लॉप हुए गिल

विशाखापट्टनम में शुभमन गिल ने दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर भारत को जीत दिलाने में भूमिका निभाई थी। फैंस को उम्मीद थी कि शुभमन गिल अपने इस फॉर्म को अगले मुकाबले में भी जारी रख सकेंगे। लेकिन शुभमन गिल ऐसा करने में नाकाम रहे। गिल के आउट होने के बाद से ही वह फैंस के निशाने पर आ गए हैं।

Shubman Gill 1

भारत की खराब शुरुआत

इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल के बाद शुभमन गिल भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

फैंस कर रहे ट्रोल

शुभमन गिल के बाद रजत पाटीदार भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और जल्द ही पवेलियन आउट हो गए। रजत पाटीदार के आउट होने के साथ ही भारतीय टीम की मुश्किलें भी बढ़ गई है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यानी कि इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियो में भी शुभमन गिल ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। शुभमन गिल नंबर 3 पर टेस्ट में अधिकतर मुकाबले में फ्लॉप ही साबित रहे हैं।

ऐसे में क्रिकेट फैंस उन्हें रणजी खेलने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा शुभमन गिल तुमसे ना हो पाएगा, जाकर पहले रणजी खेलो। बता दें कि लंबे समय तक भारत के लिए नंबर तीन पर टेस्ट फॉर्मेट में चेतेश्वर पुजारा ने अपना दमखम दिखाया है। ऐसे में चेतेश्वर पुजारा की गैर मौजूदगी में टीम को उनकी कमी खल रही है। दूसरी तरफ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में भारत टीम के बल्लेबाजी कमजोर नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+