IND vs ENG: विराट के लिए US से 12,445 किमी की दूरी तय कर आया फैन, कोहली ने तोड़ा सपना

India vs England, 29th Match: भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली के बल्ले से लगातार रन निकल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने 85 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद भी विराट कोहली लगातार टीम के लिए रन बनाने का काम करते आ रहे थे। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला नहीं चला।

शून्य पर आउट हुए कोहली: विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ जब विराट कोहली शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली के फैन पूरी दुनिया में है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान विराट कोहली के नंबर की टी-शर्ट पहने कई सारे फैंस स्टेडियम में नजर आए।

india vs england 1

अमेरिका से आया फैन: मैच देखने के लिए विराट कोहली का एक फैन अमेरिका से आया हुआ था। विराट कोहली के फैंस को उम्मीद थी कि कोहली के बल्ले से इंग्लैंड के खिलाफ एक बड़ी पारी देखने को मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। विराट कोहली को देखने के लिए एक फैन अमेरिका से लखनऊ आया हुआ है। इस फन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि यह फैन एक प्लेकार्ड लेकर स्टैंड में खड़ा हुआ है। इस प्लेकार्ड पर लिखा है कि कोहली को देखने के लिए अमेरिका से 12,445 किमी की यात्रा की है। इस फैन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

टूट गया फैन का सपना: यह फैन सिर्फ विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने आया हुआ था। लेकिन विराट कोहली बिना रन बनाए आउट हो गए और इस तरह उन्होंने इस फैन का दिल तोड़ दिया। विराट कोहली के फैन तो ऐसे दुनिया भर में मौजूद हैं और उनकी एक झलक पाने को कहीं से भी आ जाते हैं। विराट कोहली को रन बनाते हुए देखने का सपना इस फैन का टूट गया।

बल्लेबाजों ने किया निराश: पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स और डेविड विली ने लगातार भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और विराट कोहली जल्द ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद से श्रेयस अय्यर भी कोई कमाल नहीं कर सके। वह सिर्फ चार रन बनाकर पेवेलियन की तरफ चल पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+