IND vs ENG: भारतीय टीम ने की घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड को पहली पारी में 246 पर समेटा

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने कमाल की गेंदबाजी की है। भारतीय टीम ने पहले ही दिन इंग्लैंड की पारी को समाप्त कर दिया। टीम इंडिया के लिए स्पिनरों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को 246 रनों पर आउट कर दिया।

टॉस इंग्लैंड ने जीता और बैटिंग करने का फैसला लिया। भारतीय स्पिनरों के खिलाफ इंग्लैंड की बैटिंग ध्वस्त हो गई लेकिन बेन स्टोक्स ने टिककर बल्लेबाजी की। बेन स्टोक्स अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। वह 70 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए।

india vs england

इंग्लैंड की टीम ने पहले सेशन में 3 विकेट गंवाए, उसके बाद दूसरे सेशन में 5 और अंतिम ससेशन में 2 विकेट गंवाए। बेन स्टोक्स ने एक छोर से तेजी दिखाई और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। स्टोक्स के बल्ले से 88 गेंद में 70 रनों की पारी के दौरान 6 चौके और 3 छक्के आए।

स्टोक्स के अलावा जॉनी बेयरस्टो और बेन डुकेट ने भी शुरुआत अच्छी की लेकिन बाद में अपनी बेहतरीन बैटिंग जारी नहीं रख पाए। बेयरस्टो ने 37 और डुकेट ने 35 रनों की पारी खेली। जो रूट के बल्ले से 29 रनों की पारी देखने को मिली। भारतीय स्पिनरों ने बेहतरीन काम किया।

टीम इंडिया के लिए रविन्द्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने भी 3 विकेट झटके। अक्षर पटेल और बुमराह के खाते में भी 2-2 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज 4 ओवर डाले लेकिन महंगे साबित हुए। सिराज के 4 ओवरों में कुल 28 रन आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+