IND vs ENG: इंग्लैंड ने की भारत को घेरने की तैयारी, टॉस से पहले घोषित की बर्मिंघम वनडे की मजबूत प्लेइंग XI

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज एजबेस्टन में पहला वनडे मुकाबला खेला जाना है। तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी। टी20 सीरीज में भी इंग्लैंड ने कुछ यही किया था। मैच से पहले ही प्लेइंग इलेवन की जानकारी दी थी।

पहले एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम को घेरने के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में खतरनाक प्लेयर्स को शामिल किया है। इसमें तीन स्पिनरों को शामिल किया गया है। शायद बीच के ओवरों में भारतीय टीम के बल्लेबाजों को परेशान करने की रणनीति के तहत ऐसा किया गया है।

IND vs ENG

इंग्लैंड में तीन स्पिनरों की तिकड़ी

इंग्लैंड ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण में जोर्फा आर्चर और जोश टंग को ही रखा है। दोनों ने टी20 सीरीज में तबाही मचाने वाला काम किया था। उसी को देखते हुए पहले एकदिवसीय मुकाबले में इनको तेज गेंदबाजी आक्रमण दिया गया है।

जहां तक स्पिनरों का सवाल है, तो मुख्य स्पिनर की भूमिका आदिल राशिद के पास है। वह स्पिन आक्रमण को लीड करेंगे। उनके अलावा लियां डॉसन भी टीम में शामिल हैं। तीसरे स्पिनर के तौर पर विल जैक्स का नाम है। इस तरह दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनरों को टीम में शामिल किया गया है। सैम करन बतौर ऑल राउंडर टीम में शामिल हैं।

जैकब बेथल करेंगे ओपन

एक बदलाव ओपनिंग में भी देखने को मिल रहा है। जैकब बेथल को ऊपरी क्रम में प्रमोट कर दिया गया है। अब तक वह मिडिल ऑर्डर में थे। टी20 सीरीज में उनका बल्ला चला था। अब वह बेन डकेट के साथ ओपन करते हुए दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में

बैटिंग में जो रूट, हैरी ब्रूक और जोस बटलर भी हैं। ब्रूक और बटलर ने टी20 सीरीज में अपनी शानदार फॉर्म दिखाई थी। ऐसे में इनसे बचना भारत के लिए काफी अहम होगा। रूट भी अपनी बैटिंग के दौरान निरंतरता के लिए जाने जाते हैं।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, जैकब बेथल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+