Video: 'ऐ भाई हीरो नहीं बनने का,' जानिए क्यों रोहित ने लगाई सरफराज को फटकार, देखें वायरल वीडियो
IND vs ENG: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जब मैदान पर होते हैं, तो कुछ न कुछ ऐसा सुनने को मिलता है, जिसे देखकर हर किसीकी हँसी छूट पड़ती है। रांची टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंतिम सेशन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। रोहित ने एक बार फिर से कुछ ऐसा किया है।
इंग्लैंड की टीम का अंतिम विकेट क्रीज पर था और सरफराज खान बल्लेबाज बशीर के करीब फील्डिंग कर रहे थे, इस दौरान उनके सिर पर हेलमेट नहीं लगा हुआ था। रोहित शर्मा ने तुरंत यह देखते ही सरफराज खान को मीठी सी फटकार लगा दी।

रोहित शर्मा ने अपने मुंबई वाले अंदाज में कहा कि ऐ भाई हीरो नहीं बनने का है। रोहित ने सरफराज को कहा कि हेलमेट के बिना फील्डिंग मत करो। गेंद की सिर में चोट लग सकती है। उन्होंने बिना हेलमेट सरफराज को फील्डिंग करने से रोक दिया और मैदान पर हेलमेट आया, तब वह फील्ड पर खड़े हुए।
रोहित शर्मा और सरफराज के बीच हुई यह बातचीत स्टम्प्स माइक पर साफ़ तौर पर सुनी गई। ब्रॉडकास्टर जियो सिनेमा ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद फैन्स ने इसे चारों तरफ सोशल मीडिया पर फैला दिया। कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे लोग भी रोहित शर्मा की बातों पर हँसने लगे थे।
तीसरे दिन के खेल में इंग्लैंड की टीम अपनी अंतिम पारी में 145 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम को जीतने के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला। टीम इंडिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 40 रन बना दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications