Dream11 Team: भारत-इंग्लैंड के चौथे टेस्ट मैच की ये है बेस्ट ड्रीम टीम, करोड़ों की कमाई का मौका?
India vs England, 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट 23 फरवरी को रांची में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये अहम मुकाबला शुक्रवार से रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) स्टेडियम में होगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। आइए जानते हैं इस रोचक मुकाबले में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
टीम इंडिया जब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में उतरेगी तो उनके पास जसप्रीत बुमराह की सेवाएं नहीं होंगी। ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम भारतीय प्लेइंग 11 में उनकी जगह एक मजबूत रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही होगी।

दूसरी ओर इंग्लैंड के सामने बहुत सारी समस्याएं हैं, उनमें से सबसे बड़ी समस्या उसके प्रमुख बल्लेबाजों जो रूट और जॉनी बेयरस्टो की फॉर्म है। जहां रूट गेंद से योगदान दे सकते हैं, वहीं बेयरस्टो भारतीय स्पिनरों से निपटने में सक्षम नहीं हैं। हालांकि इन दोनों ने गुरुवार 22 फरवरी को टीम द्वारा जारी प्लेइंग 11 में अपनी जगह बरकरार रखी है। इंग्लैंड ने पिछले मैच से अपने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं, मार्क वुड की जगह ओली रॉबिन्सन को शामिल किया गया है, जबकि रेहान अहमद की जगह शोएब बशीर को शामिल किया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 135 टेस्ट मैचों में आमने-सामने की भिड़ंत हुई है। इस दौरान इंग्लैंड ने 51 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 33 मैच जीते हैं और 50 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड के चौथे टेस्ट की ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: बेन फॉक्स
- बल्लेबाज: बेन स्टोक्स, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, जैक क्रॉली, सरफराज खान
- ऑलराउंडर: रवि अश्विन, जो रूट, रवींद्र जडेजा
- गेंदबाज: कुलदीप यादव, टॉम हार्टले
- कप्तान: यशस्वी जायसवाल
- उप-कप्तान: ओली पोप
भारत बनाम इंग्लैंड फुल स्क्वाड
भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, अक्षर पटेल, श्रीकर भरत, वॉशिंगटन सुंदर , देवदत्त पडिक्कल, आकाश दीप।
इंग्लैंड टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर, मार्क वुड, रेहान अहमद, डैनियल लॉरेंस , गस एटकिंसन।












Click it and Unblock the Notifications