IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के ऊपर चला आईसीसी का हथौड़ा, कड़ी कार्रवाई कर दी यह सज़ा
IND vs ENG, Jasprit Bumrah: भारतीय टीम हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद निराशा में डूबी हुई थी तभी आईसीसी की तरफ से भी हथौड़ा चला दिया गया। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के ऊपर आईसीसी की तरफ से एक बड़ी कार्रवाई कर दी गई है।
जसप्रीत बुमराह को आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक का दोषी माना गया है। इसके बाद बुमराह को आईसीसी की तरफ से आधिकारिक फटकर लगाई गई है। बुमराह और ओली पोप के बीच टक्कर होने की संभावना को देखते हुए आईसीसी ने एक्शन लिया है, उनको एक डीमेरिट पॉइंट मिला है।

इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान ओली पोप बल्लेबाजी कर रहे थे और रन लेने के लिए भागे थे। इसके बाद बुमराह उनके रास्ते में आ गए थे। इससे उनके साथ बुमराह की टक्कर हो सकती थी। आईसीसी ने इसे जानबूझकर किया गया कृत्य मानते हुए फटकर लगाई है।
बुमराह का उल्लंघन अनुच्छेद 2.12 के अंतर्गत आता है। इसके तहत एक इंटरनेशनल मैच में खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ अथवा अम्पायर, मैच रेफरी या दर्शकों सहित किसी के साथ भी अनुचित शारीरिक सम्पर्क होने पर कार्रवाई करने का प्रावधान है।
गौरतलब है कि ओली पोप हैदराबाद टेस्ट मैच में इंग्लैंड की जीत के हीरो बनकर निकले। उन्होंने 196 रनों की मैराथन पारी खेलते हुए भारतीय टीम को पीछे धकेल दिया और बड़ी बढ़त के बाद भी इंग्लैंड ने भारतीय टीम को पराजित कर सीरीज में बढ़त बना ली।
जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए दूसरी पारी में 4 विकेट हासिल किये। टीम इंडिया 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 202 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम दूसरी पारी में उम्मीद के अनुरूप बल्लेबाजी नहीं कर पाई और मुकाबला गंवा बैठी। दूसरे टेस्ट से जडेजा और केएल राहुल चोट के कारण बाहर हुए हैं। सरफराज खान को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार भी टीम में आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications