IND vs ENG: अश्विन-कुलदीप की फिरकी में फंसे अंग्रेज, भारत को मिला 192 रनों का टारगेट
IND vs ENG: रांची टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम ने धमाका कर दिया। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को ऑल आउट कर दिया। दो सेशन से भी कम समय में भारतीय टीम ने इंग्लैंड की पारी को समेत दिया। इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रनों के कुल स्कोर पर ही समाप्त हो गई।
रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज पानी भी नहीं मांग पाए। दोनों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को एक के बाद एक आउट कर दिया। पहली पारी की लीड मिलाकर इंग्लैंड के पास 191 रनों की बढ़त है। टीम इंडिया को 192 का लक्ष्य मिला है।

भारतीय टीम के लिए पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाज धुर्व जुरेल ने की। वह अंतिम बल्लेबाज के रूप में 90 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया की पहली पारी 307 रनों के कुल स्कोर पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड ने लीड ली। बशीर ने इंग्लैंड के लिए पहली पारी में 5 विकेट झटके।
दूसरी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जैक क्रॉली ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जिनके बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। वह 60 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। अन्य सभी बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। बेयरस्टो ने 30 रन बनाए। भारत के लिए अश्विन ने 5 और कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने मिलकर स्टम्प्स तक टीम इंडिया को 40 रनों तक पहुंचा दिया रोहित शर्मा 24 और जायसवाल 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया को जीतने के लिए 152 रन और चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications